- दही भल्ला चाट और आलू टिक्की यह सभी बहुत लोकप्रिय है.
- कुछ शहरों में उनकी लोकल चाट रेसिपी भी होती है जो काफी प्रसिद्ध होती है.
- रगड़ा चाट को मटर से बनाया जाता है.
चाट का नाम सुनते ही हम सभी के मुंह में पानी आ जाता है. भारतीय चटपटा खाने के शौकीन होते हैं और इसी वजह से हमारे यहां चाट की विभिन्न रेसिपीज देखने को मिलती हैं. आलू चाट, पापड़ी चाट, दही भल्ला चाट और आलू टिक्की यह सभी बहुत लोकप्रिय है, अगर इस लिस्ट में से किसी की फेवरेट चाट के बारे में पूछा जाए तो किसी एक का नाम बताना काफी मुश्किल होगा. इन सबके अलावा कुछ शहरों में उनकी लोकल चाट रेसिपी भी होती है जो काफी प्रसिद्ध होती और लोग उन्हें अपने स्टाइल में बनाना पसंद करते हैं.
इन्हीं की तरह एक लोकप्रिय चाट है रगड़ा चाट, जो खाने में बेहद ही मजेदार लगता है. रगड़ा चाट को मटर से बनाया जाता है, जिसे वाताना भी कहा जाता है. उबली हुई मटर के साथ प्याज, टमाटर, चटनी और मसालों का मेल इस चाट को लाजवाब बनाने का काम करते हैं. इस बेहतरीन चाट की रेसिपी को यूट्यूबर शेफ पारुल ने अपने यूट्यब चैनल पर शेयर किया है जिसे देखकर आप स्टेप बाइ स्टेप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Mahashivratri Vart 2021: महाशिवरात्रि व्रत में इस बार करें इन पांच स्वादिष्ट व्यंजनों का सेवन
घर पर कैसे बनाएं रगड़ा चाट
1. सबसे पहले एक कप मटर को धोकर सारी रात भिगो लें.
2. भीगे हुए मटर का पानी निकाल लें और प्रेशर कुकर में 2 कप पानी के साथ डालें. इसे एक बड़ा कच्चा आलू और स्वादानुसार नमक डालकर इसे 3 से 4 सीटी आने तक उबालें.
3. दूसरी तरफ, एक कढ़ाही में तेल गरम करके इसमें बारीक कटी प्याज, अदरक लहसुन, टमाटर और मसाले डालकर इसे अच्छी तरह भूनें.
4 अब इस तैयार मसाले में उबली हुई मटर मिलाएं और 2 मिनट के लिए पकाकर गैस बंद कर दें.
5. इसके बाद चाट को चटनी, सौंठ, दही, पापड़ी, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, चाट मसाला और अन्य मसाले डालकर असेंबल करें.
6. आपकी रगड़ा चाट तैयार है, इसे सर्व करें.
रगड़ा चाट बनाने के लिए यहां देखें वीडियो:
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Best Pulao Recipe: अगर आपको भी पसंद है मटर पुलाव खाना तो ट्राई करें ये आसान रेसिपी
Healthiest Foods: हेल्दी और फिट रहने के लिए इन 5 चीजों का रोजाना करें सेवन!
Better Digestive System: पेट की समस्याओं से झट से आराम पाने के लिए अपनाएं ये चार टिप्स!
Spring Special: कुलरफुल होने के साथ फ्लेवर्स से भरपूर है यह स्वादिष्ट सतरंगी बिरयानी
Momos Chutney Recipe: सिर्फ 3 सामग्री के साथ कैसे बनाएं स्ट्रीट स्टाइल मोमोज चटनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं