विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2019

Tandoori Recipes: इन पांच स्वादिष्ट तंदूरी स्नैक्स को आप अपने पार्टी मेन्यू करें जरूर शामिल

उत्तर भारत में आपको तंदूरी व्यंजनों की ढ़ेरो वैराइटी देखने को मिलती है. कहा जाता है कि खाना पकाने की तंदूरी शैली की उत्पत्ति उत्तर-पश्चिमी सीमा क्षेत्र में हुई थी.

Tandoori Recipes: इन पांच स्वादिष्ट तंदूरी स्नैक्स को आप अपने पार्टी मेन्यू करें जरूर शामिल
  • तंदूर एक बड़े मिट्टी के ओवन को संदर्भित करता है.
  • तंदूरी तंदूर में बनाए गए सभी व्यंजनों को दिया जाने वाला शब्द है.
  • उत्तर भारत में आपको तंदूरी व्यंजनों की ढ़ेरो वैराइटी देखने को मिलती है.

उत्तर भारत में आपको तंदूरी व्यंजनों की ढ़ेरो वैराइटी देखने को मिलती है. कहा जाता है कि खाना पकाने की तंदूरी शैली की उत्पत्ति उत्तर-पश्चिमी सीमा क्षेत्र में हुई थी. तंदूर एक बड़े मिट्टी के ओवन को संदर्भित करता है, और तंदूरी तंदूर में बनाए गए सभी व्यंजनों को दिया जाने वाला शब्द है. पंजाब में, खाना पकाने की तंदूरी शैली ने एक मसालेदार मेकओवर किया और हमें तंदूरी चिकन, चिकन टिक्का और बटर चिकन जैसे क्लासिक व्यंजन दिए. आजकल, आपको पोर्टेबल तंदूर भी मिलते हैं और खाना पकाने की तंदूरी शैली पूरी तरह से आसान हो गई है. इसके अलावा, कुछ साधारण व्यंजनों को आप माइक्रोवेव में भी बना सकते हैं.

अगर आप एक पार्टी या छोटे गेट-टूगैदर की योजना बना रहे हैं, तो कुछ घरेलू तंदूरी स्नैक्स के साथ अपने मेहमानों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं. हमने ऐसे ही कुछ बेहरीन व्यंजनों की एक लिस्ट बनाई है. एक नज़र इन पर डालें.

इस तरीके के साथ बनाएं ग्रीन टी को परफेक्ट, देखें वीडियो

पांच बेहतरीन तंदूरी रेसिपीज़:

तंदूरी चिकन

तंदूरी चिकन एक बहुत ही लाजवाब रेसिपी है. इसके बारे में सोचते ही आपके सामने चिकन की प्लेट आ जाती है. यह एक मसालेदार और थोड़ी जूसी चिकन रेसिपी है. यह एक ऐसा स्टार्टर है जिसे आप किसी उत्तर भारतीय रेस्टोरेट में सबसे पहले ऑर्डर करते हैं.

28jjca2

तंदूरी आलू

जब भी आप किसी तंदूरी स्नैक्स के बारे में सोचते हैं तो आपके दिमाग में सबसे पहले नॉनवेज ही आता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. इस डिश में आलू का इस्तेमाल करके एक बढ़िया स्नैक्स तैयार किया गया है. अगर आपके पास आलू हैं तो आप विभिन्न तरह के स्नैक्स तैयार कर सकते हैं.

kk25dn9g


तंदूरी गोभी

जो शाकाहारी लोग हर जगह पनीर खाकर ऊब चुके हैं उनके यह कुरकुरी और क्रिस्पी गोभी बढ़िया विकल्प है. यह नुस्खा इतना बहुमुखी है, आप उसे आसानी से गोभी के अलावा मशरूम या आलू में भी बदल सकते हैं.

vm7b2o68

तंदूरी पॉम्फ्रेट

पॉम्फ्रेट खाने के शौकीन लोगों को यह रेसिपी काफी पसंद आएगी. यह स्वादिष्ट मछली देश भर में काफी लोकप्रिय है, मुख्यतः क्योंकि इसे विभिन्न तरीकों से तैयार किया जा सकता है. पोमफ्रेट को मसालों के साल मिलाकर तंदूर में तैयार किया जाता है. इस पर ताजा नींबू का रस डालकर सर्व करें.

तंदूरी फल चाट

फलों से तैयार होने वाली यह चाट बहुत ही लाजवाब है. यह एमदम यूनिक रेसिपी है. फलों को बहुत ह परफेक्शन के साथ ग्रिल किया जाता है, बच्चों को यह चाट बहुत पसंद आएगी. इस पार्टी में स्नैक्स के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं.

ohcugq4o
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tandoori, Tandoori Snacks, Party Menu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com