- आलू कीमा की एक स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं.
- इसे मसालों के भरपूर मिश्रण में बनाया जाता है.
- आप इस झटपट रेसिपी को कुछ ही समय में तैयार कर सकते हैं.
कल्पना कीजिए: आप भूखे हैं और घर पर कुछ बनाना चाहते हैं. लेकिन जैसे ही आप पेंट्री खोलते हैं, तो पूरा खाना बनाने के लिए कोई सब्जी नहीं मिलती. हालांकि, आलू हमेशा मौजूद होते हैं! आलू एक ऐसी चीज है जिससे हम जल्दी से कुछ भी बना सकते हैं. किसी भी तरह की करी, स्नैक, सब्जी, या कुछ और हो - आलू हमेशा स्वादिष्ट लगते हैं. जबकि आपके पास आलू से बनाने के लिए पर्याप्त व्यंजन हो सकते हैं, पर कुछ नया व्यंजन बनाने में कोई बुराई नहीं है! इसी कारण से, यहां हम आपके लिए आलू कीमा की एक स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं. जैसा कि नाम से पता चलता है, यह व्यंजन कटे हुए आलू और कीमा का शानदार मिश्रण है. इसे मसालों के भरपूर मिश्रण में बनाया जाता है, जो इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है. साथ ही, इस व्यंजन का तंदूरी का स्वाद आपको और ज्यादा खाने के लिए प्रेरित करेगा! एक बार जब आप यह रेसिपी बना लेते हैं, तो आप इसे नरम नान या रोटी के साथ और यहां तक कि प्याज के छल्ले और हरी चटनी के साथ भी पेयर कर सकते हैं.
यह रेसिपी उन दिनों के लिए सबसे अच्छी है जब आपके घर मेहमान आ रहे हैं और एक स्वादिष्ट दावत के साथ उन्हें प्रभावित करना चाहते हैं. आप इस झटपट रेसिपी को कुछ ही समय में तैयार कर सकते हैं. इस तंदूरी आलू कीमा की पूरी रेसिपी को नीचे देखें!
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Kerala Mango Curry: वीकेंड पर लंच के लिए बनाएं केरल स्टाइल मैंगो करी
कैसे बनाएं तंदूरी आलू कीमा रेसिपी
एक पैन में तेल, तेज पत्ता, हरी इलायची, जीरा और लौंग डालें. अब कटा हुआ प्याज डालें. सुनहरा भूरा होने तक भूनें. लहसुन, अदरक और मक्खन डालें. इसके बाद हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालें. अब मसाले डालें: हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हींग और नमक. मटन कीमा डालें और इसे लगभग 5 मिनट तक पकने दें. अब इसमें कटे हुए आलू और टमाटर डालें. हो जाने के बाद हरे धनिये से सजाएं और परोसें!
तंदूरी आलू कीमा की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं