- सूजी और आटे से तैयार होने वाला ब्रेकफास्ट काफी हेल्दी है.
- इसे इडली की तरह स्टीम में पकाया जाता है.
- आप मिनटों में इस ब्रेकफास्ट को बना सकते हैं.
नाश्ता दिन का एक ऐसा भोजन है जो हमें एक्सपेरिमेंट और एक्सप्लोर करने के लिए काफी जगह देता है. हमें सामान्य रोटी-सब्जी या दाल-चवाल के रूटिन से चिपके रहने की जरूरत नहीं है. हम आविष्कार करने के साथ स्वस्थ आहार का पालन करते हुए भी जो कुछ भी हमें पसंद है उसे पका सकते हैं. अगर आप भी हमारी तरह हैं और नई और अनोखी रेसिपी ट्राई करना पसंद करते हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक और रेसिपी है. स्वस्थ और स्वादिष्ट सूजी रोल एक परफेक्ट मॉर्निग मील साबित होगा, जो आपको पोषण से भर देते हैं और आपको एक नया स्वाद चखने को मिलता है.
क्या आपने देखा श्रेया घोषाल के बेबी बॉय का वेलकम केक, यहां देखें तस्वीर
ब्रेकफास्ट की यह बेहतरीन सूजी रेसिपी फेसबुक पेज 'कुकिंग विद रेशु' पर शेयर की गई थी.
यहां देखें हेल्दी सूजी रोल की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी है:
स्टेप 1 - एक ग्राइंडिंग जार में 1 कप सूजी और 2 टेबल स्पून आटा (गेहूं का आटा) डालें.
स्टेप 2 - थोड़ा दही, थोड़ा पानी और नमक डालें. फिर से अच्छी तरह मिला लें. पतली स्थिरता का घोल बना लें.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
स्टेप 3 - हरा धनिया और चिली फलेक्स या लाल मिर्च पाउडर डालें. बैटर को 5-10 मिनट के लिए रेस्ट करने दें.
स्टेप 4 - एक प्लेट में तेल लगाकर चिकना कर लें. बैटर को प्लेट में डालें और समान रूप से फैलाएं. इडली की तरह इसे भी लगभग 3 मिनट तक ऐसे ही स्टीम कर लें.
स्टेप 5 - इसे ठंडा होने दें और लंबी पतली स्ट्रिप्स में काट लें.
स्टेप 6 - स्ट्रिप्स को रोल करें और एक तरफ रख दें.
स्टेप 7 - अब तेल में राई, हींग, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर तड़का बनाएं.
स्टेप 8 - तड़के में सूजी रोल डालें और अच्छी तरह से कोट करने के लिए मिलाएं. सर्व करें.
इंस्टेंट सूजी रोल्स बनाने के लिए वीडियो देखें:
Lauki Ki Barfi: बिना चाशनी और मावा के सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट लौकी की बर्फी- Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं