विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2022

Sev ki Sabzi: जोरों की भूख लगने पर सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट सेव की सब्जी- Recipe Inside

सेव की सब्जी खाने में काफी स्पाइसी होती है, इसलिए जो लोग तीखा खाना पसंद करते हैं उन्हें यह सब्जी बेहद स्वाद लगेगी.

Sev ki Sabzi: जोरों की भूख लगने पर सिर्फ 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट सेव की सब्जी- Recipe Inside
  • इसे सेव भाजी के रूप में भी जाना है.
  • आप कभी भी बनाकर रोटी या पराठे के साथ पेयर कर सकते है.
  • सेव की सब्जी खाने में काफी स्पाइसी होती है.

कई बार ऐसा हमें बहुत जोरों की भूख लगती है तब हम कुछ इजी टू मेक रेसिपीज के विकल्प तलाशते हैं. ऐसे समय हमारे पास इतना सब्र नहीं होता कि हम पहले किसी सब्जी को छीले, काटे और फिर उसे बनाएं, तब पापड की सब्जी और बूंदी की सब्जी जैसी रेसिपी काम आती है. इन दोनों सब्जियों को बनाना आसान है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. इन दोनों की तरह ही एक और लाजवाब सब्जी है सेव की सब्जी, जिसे आप कभी भी बनाकर रोटी या पराठे के साथ पेयर कर सकते है. इसे सेव भाजी के रूप में भी जाना है जिसे खासतौर पर राजस्थान और महाराष्ट्र में बनाया जाता है. मगर अपने स्वाद के चलते इसे उत्तर भारत में पसंद किया जाता है.

अपने रेगुलर ब्रेड पकौड़ा को दें चीज बर्स्ट का यूनिक ट्विस्ट और सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें बढ़िया स्नैक

सेव की सब्जी खाने में काफी स्पाइसी होती है, इसलिए जो लोग तीखा खाना पसंद करते हैं उन्हें यह सब्जी बेहद स्वाद लगेगी. इस सब्जी को बनाने के लिए टमाटर और साधारण की चीजों की जरूरत होती है, और सेव का पैकेट तो आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे. टमाटर की एक मसालेदार ग्रेवी तैयार की जाती है ​जिसे बनाने के बाद इसमें सेव मिलाया जाता है. इसमें आप बहुत थोड़ी सी चीनी या गुड़ मिला सकते हैं. इसे ग्रेवी को स्वीट एंड टैंगी टेस्ट मिलेगा. यह पूरी तरह से वैकल्पिक है. तो देर किस बात की चलिए डालते हैं एक नजर इसकी रे​सिपी पर:

कैसे बनाएं सेव की सब्जी | सेव की सब्जी रेसिपी:

एक कढ़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें. इसी में थोड़ा देसी घी भी डाल दें. इसमें सबसे पहले सरसो के दाने, जीरा, हरी मिर्च, कढ़ीपत्ता और बारीक कटी अदरक डालकर 2 मिनट भूनें. अब इसमें कटे हुए टमाटर और नमक डालकर कुछ देर पकाएं. फिर टमाटर प्यूरी डालें. इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह पकाएं, ढक्कन लगाकर 2 से 3 मिनट पकने दें. जरूरत लगे तो आप इसमें थोड़ा पानी डाल दें. गरम मसाला और हरा धनिया डालें. जब ग्रेवी तेल अलग नजर आने लगे से इस पर सेव डालकर मिलाएं और गरमागरम सर्व करें.

सेव की सब्जी की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Ragda Pattice: घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट स्ट्रीट स्लाइल रगड़ा पेटिस- Recipe Inside

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sev Ki Sabzi, SeV Bhaji, Sev Ki Sabzi Recipe, Sev Ki Sabzi Recipe In Hindi, Sev Bhujia, सेव की सब्जी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com