विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2018

शानदार है साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का रि‍सेप्शन केक, देखें तस्वीरें...

इस र‍िसेप्शन के दौरान हम जैसे फूडी लोगों की नजर ज‍िस एक चीज पर जा टि‍की वो थी र‍िसेप्शन का केक. यह वाकई आपको अपना फैन बना लेगा जब आप इसकी तस्वीर देखेंगे.

Also Read in
शानदार है साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप का रि‍सेप्शन केक, देखें तस्वीरें...
  • साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप 14 दिसंबर को व‍िवाह के बंधन में बंध गए
  • शादी में तकरीबन 40 मेहमानों ने शि‍रकत की थी
  • साइना और पारुपल्ली दोनों ही बैडमेंटन खिलाड़ी हैं.

भारतीय बैडमिंटन स्टार ख‍िलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप  (Saina Nehwal and Parupalli Kashyap wedding) 14 दिसंबर को व‍िवाह के बंधन में बंध गए. दोनों ने साइबराबाद के रायदुर्गम में स्थि‍त अपने घर ओरियन विला में व‍िवाह रचाया. शादी का समारोह बेहद ही न‍िजी था. साइना और पारुपल्ली (Saina-Parupalli) की शादी में तकरीबन 40 मेहमानों ने शि‍रकत की थी. साइना और पारुपल्ली दोनों ही बैडमेंटन खिलाड़ी हैं. साइना और कश्यप काफी सालों से दोस्त हैं. दोनों की दोस्ती बैंडमिंटन टूर्स के जरिए ही आगे बढ़ी. दोनों की पहली मुलाकात पुलेला गोपीचंद अकादमी (Pullela Gopichand Academy) में हुई थी. इसके बाद से करीब 10 सालों साइना और कश्यम साथ-साथ हैं. शादी बड़े ही सादगी तरीके से की गई. साइना ने अपनी शादी के लुक का काफी मिनिमल रखा और पारुपल्ली भी पिंक कुर्ते और जैकेट में नज़र आए. वहीं रिसेप्शन बेहद रॉयल तरीके से मनाया गया. साइना और पारुपल्ली ने हैदराबाद के 5 स्टार होटल नोवोटल में 16 दिसंबर को रिसेप्शन दिया.

Watch: प्रीत‍ि ज‍िंटा ने खोला राज, बैठे-बैठे गर्दन की आसान एक्सरसाइज से कम करें वजन...!

 

इस र‍िसेप्शन के दौरान हम जैसे फूडी लोगों की नजर ज‍िस एक चीज पर जा टि‍की वो थी र‍िसेप्शन का केक. यह वाकई आपको अपना फैन बना लेगा जब आप इसकी तस्वीर देखेंगे. साइना और कश्यप ने एक बेहद ही सुंदर केक कट कि‍या, जो मल्टी टायर्ड ब्लू आइस‍िंग से डेकोरेट क‍िया गया था. इस जोड़े ने अपने करीबी दोस्तों के बीच इस केक को कट क‍िया. इंस्टाग्राम पर दोनों की केक कटिंग सेरेमनी काफी वायरल हो रही है.
 

Diabetes: 4 मसाले जो करेंगे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

एक नजर देखि‍ए साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के र‍िसेप्शन का शानदार केक - Saina Nehwal and Parupalli Kashyap's cake cutting ceremony during their wedding reception in Hyderabad:

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Weddingz.in (@weddingz.in) on

 

जानिए क्‍यों छिलके समेत खाना चाहिए सेब

है न यह केक देखने में ही टेम्पटिंग! साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने रि‍सेप्शन हैदराबाद में द‍िया गया. इस मौके पर राजनीत‍ि, खेल, मनोरंजन और उद्योग जगत के लोग शामि‍ल हुए. पार्टी में शाम‍िल हुए लोगों में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन और रकुलप्रीत शाम‍िल रहे. बहरहाल, साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप को सुखद वैवाह‍िक जीवन की शुभकामनाएं. 


और खबरों के लि‍ए क्लि‍क करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saina Nehwal Parupalli Kashyap, Saina Nehwal Wedding Reception, Saina Nehwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com