- चटनी किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ा सकती है.
- हरी चटनी को शेफ गोइला ने शेयर किया.
- हरी चटनी को घर पर आसानी से बना सकते हैं.
Restaurant-Style Hari Chutney: चटनी किसी भी इंडियन मील के साथ एक ऑल-टाइम फेवरेट कॉम्बिनेशन है, और हमारी संस्कृति और विरासत के लिए धन्यवाद, हम इसकी किस्मों का आनंद लेते हैं. लेकिन, हम सभी इस बात से सहमत हो सकते हैं कि हरी पुदीने की चटनी सबसे अधिक पसंद की जाती है और सभी प्रकार की टिक्की, चाट या दाल चावल के साथ स्वादिष्ट लगती है. भले ही हम में से ज्यादातर लोग घर पर हरी चटनी बनाते हैं, लेकिन इसका स्वाद शायद ही कुछ ऐसा होता है जैसा हम रेस्टोरेंट में खाते हैं. तो, अगर आप भी अपने घर पर एक गाढ़ी, क्रीमी, ब्राइट ग्रीन स्पाइसी और टेस्टी चटनी बनाना चाहते हैं- शेफ सारांश गोइला की रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है.
कभी न कभी हम सभी ने रेस्टोरेंट स्टाइल की चटनी बनाने की कोशिश की है और कई रेसिपीज को पढ़ने के बावजूद हम इसमें असफल रहे हैं. लेकिन शेफ गोइला के लिए धन्यवाद, अब हमारे पास एक आसान रेसिपी है जिसके माध्यम से हमें एक स्पाइसी और टेस्टी ग्रीन चटनी बना सकते हैं. जो आपके ब्रेकफास्ट और अन्य मील के साथ अच्छी लगेगी. जैसा कि शेफ ने अपने इंस्टाग्राम पर इस रेसिपी को पोस्ट किया, उन्होंने लिखा, "दही की चटनी को सुपर हरी और अच्छी और गाढ़ी बनाने के लिए छोटे-छोटे टिप्स और ट्रिक्स. दही को मिक्सर में हरे पेस्ट के साथ हमेशा न मिलाएं, और बर्फ के क्यूब्स का उपयोग करके इसे बनाएं. पेस्ट करें. इसे आप अपने पसंद के किसी भी टिक्का के साथ या पापड़ के साथ ट्राई करें!" उनकी पोस्ट पर एक नजरः
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस टेस्टी दही की चटनी को बनाने के लिए आपको दो कप धनिया, एक कप पुदीना, दो इंच अदरक, चार हरी मिर्च और पांच-छह लहसुन की कली की आवश्यकता होगी. एक ब्लेंडर में, इन सामग्रियों को तीन-चौथाई बर्फ के टुकड़े और दो बड़े चम्मच पानी के साथ मिलाएं. इसे अच्छी तरह मिला लें.
फिर एक अलग कटोरी में एक कप गाढ़ा दही लें, इसमें एक चम्मच जीरा पाउडर अमचूर पाउडर और नमक और आधा चम्मच काला नमक मिलाएं. इसे मिक्स करें और तैयार हरा पेस्ट डालें. धीरे-धीरे इन दोनों को एक साथ तब तक फोल्ड करें जब तक ये एक साथ न आ जाएं. अपनी चटनी को फ्रिज में ठंडा करें और किसी भी डिश के साथ इसका आनंद लें!
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Side Effects Of Lauki Juice: लौकी का जूस पीने के पांच हैरान करने वाले नुकसान
Kashmiri Halwa: डेज़र्ट खाना है पसंद तो ट्राई करें टेस्टी कश्मीरी हलवा
Real Or Fake Besan: इन घरेलू उपायों की मदद से करें असली और नकली बेसन की पहचान
Omelette Pizza Recipe: अपने फेवरेट पिज्जा को ऑमलेट के साथ दें बेहतरीन ट्विस्ट, आज ही इसे आजमाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं