- रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहनों के बीच एक रक्षा के संबंध का प्रतीक है.
- रक्षा बंधन एक लोकप्रिय त्योहार है.
- विशेष रूप से भारत और दक्षिण एशिया में मनाया जाता है.
रक्षा बंधन एक लोकप्रिय त्योहार है, यह भाई बहन के बीच प्यार का प्रतीक है. इस दिन बहनों द्वारा अपने भाइयों की कलाई पर एक पवित्र धागा बांधती है. रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहनों के बीच एक रक्षा के संबंध का प्रतीक है. यह त्योहार दुनिया भर के हिंदुओं द्वारा विशेष रूप से भारत और दक्षिण एशिया में मनाया जाता है. यह श्रावण के हिंदू चंद्र महीने के अंतिम दिन मनाया जाता है, जो आमतौर पर अगस्त में पड़ता है. रक्षा बंधन को राखी के रूप में भी जाना जाता है. अन्य त्योहारों की तरह इस मौके पर भी घरों में मिठाईयां और पकवान बनाएं जाते हैं. राखी पर खाई जाने वाली कुछ पारंपरिक मिठाइयों में घेवर और कई तरह की बर्फी शामिल हैं.
मगर इस बार हम इस मौके पर बनाने के लिए एक स्पेशल बर्फी की रेसिपी लेकर आए है, जिसका नाम 7 कप बर्फी है. इसे 7 कप बर्फी इसलिए कहा जाता है क्योंकि सामग्री को एक ही माप से लिया गया है. इस बर्फी की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न तो मावा और न ही चाशनी की जरूर नहीं है और दिखने में आपको यह बिल्कुल नरम मैसूर पाक जैसी लगती है. 7 कप बर्फी की वीडियो को यूट्यूबर पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है, जिसे देखकर आप आसानी से इस स्वादिष्ट बर्फी को रक्षाबंधन के मौके पर बना सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
Vada Recipes: मेदू वड़ा की जगह इस बार वीकेंड पर ट्राई करें ये पांच स्पेशल वड़ा रेसिपीज
7 कप बर्फी को बनाने के लिए एक कडाही में एक कप बेसन लें उसे भूनें. आंच बंद करके अब इसमें एक कप नारियल का बूरादा, एक कप घी, एक कप दूध और 3 कप चीनी डालें. अब गैस जलाएं और धीमी आंच पर इस मिश्रण को पकाएं. जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तो आंच को बंद करें और इस मिश्रण को एक घी से चिकनी प्लेट में पलट लें और बर्फी को सेट होने दें. हल्का गरम होने पर बर्फी के पीस कट करके पूरी तरह ठंडा होने दें. चांदी के वर्क से गार्निश करके सर्व करें.
7 कप स्पेशल बर्फी बनाने के लिए देखें वीडियो:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं