विज्ञापन

रक्षाबंधन पर 17 साल के लड़के ने लगाई फांसी, इंस्टा पोस्ट में बहन से बोला-मम्मी-पापा को अकेला मत छोड़ना

रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई को राखी बंधकर उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं. लेकिन रोहित की बहन को जरा भी अंदाजा नहीं था कि भाई की कलाई पर वह आखिरी बार राखी बांध रही है.

रक्षाबंधन पर 17 साल के लड़के ने लगाई फांसी, इंस्टा पोस्ट में बहन से बोला-मम्मी-पापा को अकेला मत छोड़ना
रक्षाबंधन पर 17 साल के लड़के ने लगाई फांसी
  • महाराष्ट्र के जलगांव में रक्षाबंधन के दिन 17 साल के लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
  • आत्महत्या से पहले रोहित ने इंस्टाग्राम पर बहन और परिवार के लिए भावुक संदेश पोस्ट किया था
  • रोहित ने एक दोस्त को वीडियो भेजकर ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने की बात बताई थी
मुंबई:

महाराष्ट्र के जलगांव में रक्षाबंधन के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. बहन से राखी बंधवाने के बाद 17 साल के लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले लड़के ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन और परिवार के लिए एक इमोशनल मैसेज पोस्ट किया था. 17 साल का रोहित साहेबराव धनगर 11वीं क्लास का स्टूडेंट था. रोहित बहन से राखी बंधवाकर अपने पिता संग घर लौटा था. 

रक्षाबंधन पर भाई ने की आत्महत्या

उसने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के साथ एक फोटो पोस्ट की और एक इमोशनल मैसेज पोस्ट किया, 'सब कुछ संभाल लेना दीदी, मम्मी-पापा को अकेला मत छोड़ना, मैं जा रहा हूं.' इस पोस्ट के बाद रोहित ने फांसी लगा ली. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उसने एक दोस्त को वीडियो भेजकर बताया कि वह ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हार गया है. मैसेज देखकर दोस्त रोहित के घर पहुंचे. लेकिन, तब तक उसने फांसी लगा चुका था.

Latest and Breaking News on NDTV

मरने से पहले लिखा इमोशनल पोस्ट

परिवार उसे तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस मामले में शनिपेठ पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज किया गया था. इस बीच, रोहित ने एक और डायलॉग स्टेटस पोस्ट कर लिखा, 'अगली बार आऊंगा तो सबका फेवरेट बन जाऊंगा', 'जो दाग रह गए हैं, उन्हें मिटा दूंगा, न आंखें नम होंगी, न दिल से कुछ ले जाऊंगा! थैंक्यू...'

बहन से राखी बंधवाकर लगाई फांसी

रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई को राखी बंधकर उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं. लेकिन रोहित की बहन को जरा भी अंदाजा नहीं था कि भाई की कलाई पर वह आखिरी बार राखी बांध रही है. वह नहीं जानती कि रोहित इतना कौफनाक कदम उठा लेगा. रोहित की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. उनको समझ ही नहीं आ रहा कि ये अचानक से हुआ क्या.

ये भी पढे़ं-रात में 3 साल के बच्चे को अकेला छोड़ उफनती गोदावरी में कूदे माता-पिता, स्कूटर से चिपक कर रोता रहा मासूम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharshtra News, JalGaon Suicide, Rakshabandhan, Boy Suicide, Online Gaming
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com