विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2021

मालदीव वेकेशन पर नीलम कोठारी ने हसबैंड समीर सोनी संग मजा लिया भारतीय खाने का, यहां देखें तस्वीरें

ऐसा लगता है कि आजकल हर कोई छुट्टी मनाने के मूड में है, खासतौर से हमारे बी-टाउन सेलिब्रिटीज और मालदीव उनमें से कई लोगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है.

मालदीव वेकेशन पर नीलम कोठारी ने हसबैंड समीर सोनी संग मजा लिया भारतीय खाने का, यहां देखें तस्वीरें
  • मालदीव कई लोगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है.
  • लग्जरी बीच रिजॉर्ट में तीनों एक मजेदार फैमिली वैकेशन मना रहे हैं.
  • नीलम ने नान, दाल, सब्जी, चावल की एक आकर्षक तस्वीर पोस्ट की.

ऐसा लगता है कि आजकल हर कोई छुट्टी मनाने के मूड में है, खासतौर से हमारे बी-टाउन सेलिब्रिटीज और मालदीव उनमें से कई लोगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है. अभी हाल ही में सारा अली खान अपने भाई और मां के साथ वहां छुट्टियां बिताई थीं. इसके अलावा, आलिया भट्ट को अपने दोस्तों और बहन के साथ शानदार समय बिताते हुए देखा गया और अब, अभिनेता-आभूषण डिजाइनर नीलम कोठारी पति समीर सोनी और बेटी अहाना के साथ मालदीव में  फैमिली टाइम बिता रही हैं. लग्जरी बीच रिजॉर्ट में तीनों एक मजेदार फैमिली वैकेशन मना रहे हैं, सोशल मीडिया पर लगातार हमें नीलम के अपडेट्स पूरी तरह से प्रभावित हैं.

वॉटर स्पोर्ट्स, बोट्स राइड्स से लेकर स्विमिंग और लग्जरी डाइनिंग तक, ये तीनों बीच पर इन सभी चीजों का भरपूर मजा ले रहे हैं. यह फैमिली मालदीव के लोकप्रिय लिली बीच रिज़ॉर्ट एंड स्पा में रह रहा है. अपनी लेटेस्टे इंस्टाग्राम स्टोरिज़ में, नीलम ने नान, दाल, मिश्रित सब्जी, चावल के साथ एक आकर्षक भारतीय भोजन की एक तस्वीर पोस्ट की.

rcnq8ogo

उनकी अगली पोस्ट एक आकर्षक मिठाई की थी - एक प्लेट जिसमें पिस्ता हरे रंग की आइसक्रीम स्कूप फ्राइड फ्रिटर्स और एक सफेद मिठाई जो नारियल बेस्ड दिखती है. ये पूरा खाना साउथ इंडियन स्टाइल में के पपीते के पत्ते पर परोसा गया था. इसके बाद नीलम ने रात को एक ग्लास रेड वाइन ली.

यहां देखें तस्वीरें.

decls8s8
cmnc3qc8

वेलेंटाइन डे पर, नीलम, समीर और अहाना ने पूल के अंदर ब्रेकफास्ट / ब्रंच के साथ रोमांटिक दिन का ​मजा लिया. तीनों ने पानी पर तैरती पूल ट्रे के साथ पोज़ दिया. पूल समुद्र की तरह दिखाई दे रहा था और यह तस्वीर भी काफी लुभावनी लग रही थी.

नीलम कोठारी ने  अपने समय में बॉलीवुड में टॉप कई फिल्मों में अभिनय किया है. एक लंबे अंतराल के बाद, वह हाल ही में एक वेब सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में दिखाई दी, जिसमें उन्होंने  महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया. शो का निर्माण करण जौहर ने किया था.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

Cauliflower For Health: सूजन और वजन को कम करने में मददगार है गोभी, जानें गोभी खाने के 5 बेहतरीन फायदे!

Chicken Recipe: सिर्फ 15 मिनट में घर पर कैसे बनाएं यह मजेदार तीखा मुर्ग- Recipe Video Inside

Foods For Changing Seasons: बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चार चीजें, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!

साधारण आलू की सब्जी से हटकर एक बार जरूर करें ट्राई सिंधी आलू हरे लहसुन की बेहतरीन सब्जी-Recipe Inside

हैदराबादी बिरयानी खाने के हैं शौकीन तो यकीनन आपको पसंद आएगी यह स्वादिष्ट हैदराबादी खट्टी दाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neelam Kothari, Neelam Kothari Maldives Vacation, Bollywood Actor, Samir Soni, Aaliya Bhatt, Sara Ali Khan, Actor Neelam Kotari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com