जोश फिल्म में नजर आ चुके एक्टर शरद कपूर का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने आंसूओं को रोकते हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि वह अपने पालतू डॉग को अलविदा कहते हुए दिख रहे हैं. दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में एक्टर अपने 4 पालतू डॉग्स को शेल्टर होम भेजते नजर आ रहे हैं क्योंकि वह उनका ख्याल नहीं रख पा रहे हैं. वीडियो में खुद शरद कपूर बैसाखी पकड़े चलते दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखकर फैंस भी हैरान नजर आ रहे हैं और बॉलीवुड में उन्हें सपोर्ट करने की बात कहते हुए दिख रहे हैं.
शरद कपूर का वायरल वीडियो
शरद कपूर वीडियो में बताते हुए नजर आ रहे हैं कि स्वास्थ्य समस्याओं और शारीरिक चुनौतियों के कारण उनके लिए कुत्तों की देखभाल करना मुश्किल हो गया था. घर में उनकी पत्नी और नवजात बच्चा भी थे और कोई देखभाल करने वाला भी उपलब्ध नहीं था. इसलिए इन पालतू जानवरों को 'योडा मुंबई' (YODA Mumbai) नामक एक गैर-लाभकारी संस्था द्वारा चलाए जा रहे पशु कल्याण केंद्र में भेजा गया है. हेमा चौधरी, जो शरद कपूर की दोस्त और और मुंबई स्थित NGO 'बेज़ुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट' की संस्थापक हैं, उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए पूरी स्थिति की जानकारी दी.
ये भी पढे़ं- शारदा सिन्हा के 5 छठ गीत, केलवा के पथ पर से लेकर पहिल पहिल हम कईनी तक, आजतक नहीं हुए फीके, 2026 में भी छठ पूजा की शान
वह वीडियो में कहते हैं, “अभी मेरे घर पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति है. इस घर के बाद, जब मुझे अपना नया बंगला मिल जाएगा, तो मैं योडा (YODA) से कहूंगा, ‘कृपया मेरे बच्चों को वापस दे दीजिए, क्योंकि मैं उनके बिना नहीं रह सकता.' एक एक्टर के तौर पर, मैं बहुत भावुक इंसान हूं. हम किसी के प्रति क्रूर कैसे हो सकते हैं? हम यहां लोगों से प्यार करने और उन्हें प्यार देने के लिए हैं.”
शरद कपूर के बारे में
शरद कपूर ने 1996 में फिल्म दस्तक से डेब्यू किया था. इसके बाद वह जोश, लक्ष्य और जय हो जैसी फिल्मों में नजर आए. वहीं जोश में शाहरुख खान के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की. जबकि नेगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.
ये भी पढ़ें- कुमार सानू और उदित नारायण का 21 साल बाद रियूनियन, झूमते दिखे सनी देओल, फैंस बोले- 90s का बॉलीवुड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं