मराठी सिनेमा के कुछ बेहतरीन और अनुभवी कलाकारों को एक साथ लेकर आ रही है, जिनमें मोहन आगाशे और संजय नार्वेकर शामिल हैं. दोनों ही कलाकारों ने अपनी यादगार परफॉर्मेंस और अलग-अलग किरदारों को जीवंत करने की क्षमता के दम पर दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई है. मराठी सिनेमा में ऐसे कई कलाकार हैं, जो आज भी अपने अभिनय, अनुभव और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. आइए, ऐसे ही मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों पर एक नज़र डालते हैं, जो आज भी हर कहानी को यादगार बना रहे हैं.
1. मोहन आगाशे
सार्थक सिनेमा का पर्याय बन चुके मोहन आगाशे मराठी सिनेमा की कुछ सबसे यादगार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. सामना, सिंहासन और जैत रे जैत से लेकर देवराई और अस्तु तक, उनकी परफॉर्मेंस ने हमेशा जटिल किरदारों को जीवंत करने की उनकी क्षमता को दर्शाया है. वह आज भी अलग-अलग तरह के किरदारों को निभा रहे हैं और अफरा-तफरी में भी नजर आ रहे हैं, जहां वह इस कॉमेडी ऑफ एरर्स में अपने अनुभव और खास स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर आ रहे हैं.
2. संजय नार्वेकर
अपने स्वाभाविक अभिनय और सहज स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले संजय नार्वेकर ने मराठी और हिंदी, दोनों ही सिनेमा में दर्शकों का मनोरंजन किया है.वास्तव में डेढ़ फुटिया के यादगार किरदार से लेकर अगं बाई अरेच्चा, खबरदार और चेकमेट जैसी मराठी फिल्मों तक, उन्होंने अलग-अलग जॉनर में अपनी प्रतिभा दिखाई है. वह एक बार फिर अफ़रा-तफ़री के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, जिसमें वह प्रभावशाली कलाकारों की टोली के साथ नजर आ रहे हैं.
3. दिलीप प्रभावलकर
मराठी सिनेमा के सबसे पसंदीदा कलाकारों में से एक, दिलीप प्रभावलकर ने कॉमेडी, ड्रामा और किरदारों पर आधारित भूमिकाओं के बीच बेहद सहजता से अपनी पहचान बनाई है. चाहे ज़पाटलेला में उनका आइकॉनिक तात्या विंचू का किरदार हो या चौकट राजा, एक होता विदुषक और लगे रहो मुन्ना भाई में उनकी परफॉर्मेंस, उन्होंने हमेशा दर्शकों के मन पर एक गहरी छाप छोड़ी है.
4. सचिन खेडेकर
मराठी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में फैले अपने लंबे करियर के साथ सचिन खेडेकर ने अलग-अलग किरदारों और कहानियों के अनुरूप खुद को ढालने की अपनी क्षमता से एक खास पहचान बनाई है. Astitva, Me Shivajiraje Bhosale Boltoy, Nagrik और Baapjanma जैसी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस एक अभिनेता के तौर पर उनकी विविधता को दर्शाती हैं. अपने किरदारों में ईमानदारी और दृढ़ता लाने की उनकी क्षमता उन्हें आज भी अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना और सम्मानित चेहरा बनाए रखती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं