विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2021

Dhaba Style Paneer: शाही पनीर नहीं इस बार बनाएं ढाबा स्टाइल पनीर, हर किसी के मुंह में आ जाएगा पानी

पनीर एक ऐसा डेयरी उत्पाद है जिसका मजा हर कोई लेना चाहता हैं. शाकाहारियों के लिए पनीर प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है और सबसे स्वादिष्ट स्रोत भी.

Also Read in
Dhaba Style Paneer: शाही पनीर नहीं इस बार बनाएं ढाबा स्टाइल पनीर, हर किसी के मुंह में आ जाएगा पानी
  • शाकाहारियों के लिए पनीर प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है.
  • यह एक ऐसा भोजन है जो मांसाहारी और शाकाहारियों को समान रूप से पसंद होता है
  • मसालेदार करी का तीखा स्वाद हमारे मुंह में पानी ला देता है.

पनीर किसे पसंद नहीं है? यह किसी भी उत्सव के अवसर के लिए हमारा पसंदीदा भोजन है. जबकि बहुत से लोग दही या दूध पसंद नहीं करते हैं, पनीर एक ऐसा डेयरी उत्पाद है जिसका मजा हर कोई लेना चाहता हैं. शाकाहारियों के लिए पनीर प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है और सबसे स्वादिष्ट स्रोत भी. यह एक ऐसा भोजन है जो मांसाहारी और शाकाहारियों को समान रूप से पसंद होता है. शाही पनीर, पनीर टिक्का, चिली पनीर जैसे व्यंजन किसी भी खाने वाले के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं. इसलिए, हमें एक और पनीर रेसिपी मिली है जो हम जानते हैं कि आपको यह पसंद आएगी, और वह है ढाबा-स्टाइल पनीर करी.

शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की बेहतरीन रेसिपी, नवरात्रि में जरूर ट्राई करें यह व्रत स्पेशल उपमा

हम सभी को ढाबे का खाना बहुत पसंद होता है, मसालेदार करी का तीखा स्वाद हमारे मुंह में पानी ला देता है. लेकिन हर बार जब हम उसे खाने की क्रेविंग रखते हैं तो हम कई ढाबे पर नहीं जा सकते! इसलिए हमने ढाबा स्टाइल पनीर की यह स्वादिष्ट रेसिपी ढूंढी है जो आपके लिए बेहतरीन ढाबा स्वाद और पनीर लेकर आएगी.

ढाबा-स्टाइल पनीर कैसे बनाएं:

पनीर क्यूब्स को नमक, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर में मैरीनेट करके शुरू करें. एक पैन में पनीर को मध्यम आंच पर घी में भून लें. एक और पैन लें, घी में जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी की छड़ें, कुटी हुई इलायची, लौंग, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च भूनें. मसाले में कटा हुआ प्याज़ डालें, प्याज़ के सुनहरा होने तक भूनें. अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और बेसन डालें. ग्रेवी बनाने के लिए कद्दूकस किया हुआ टमाटर और पानी मिलाएं. ग्रेवी को क्रीमी बनाने के लिए दही डालें. आखिर में फ्राई किया हुआ पनीर ग्रेवी में डालें और इसे कुछ मिनट के लिए पकने दें, करी तैयार है.

ढाबा स्टाइल पनीर की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

इस क्रीमी और मसालेदार ढाबा स्टाइल पनीर करी को चावल के साथ परोसिये और खाइये. आप इसे तंदूरी रोटी या बटर नान के साथ भी पेयर कर सकते हैं और आप पार्टी के लिए भी तैयार कर सकते हैं.

स्वादिष्ट लगता है, है ना?! इस रेसिपी को घर पर बनाएं और हमें कमेंट सेक्शन में बताएं कि आपको यह कैसी लगी.

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट आलू मटर रसेदार- video inside

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhaba Style Paneer, Dhaba Style Paneer Recipe, Dhaba Style Paneer Recipe In Hindi, Paneer Recipes, Dhaba Paneer, Paneer, Paneer Recipe, ढाबा स्टाइल पनीर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com