- नौसिखिए बेकरों को इन और कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है
- मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के यह टिप्स काम आ सकते हैं.
- इन टिप्स के साथ बनाएं परफेक्ट डिजर्ट.
'बेकिंग एक साइंस है' - हमने इसे कई बार सुना है और इसे मानते भी हैं. एक परफेक्ट केक बेक करना एक कला है जिसे सिर्फ कुछ ही मास्टर कर सकते हैं. डिसर्ट का प्रशंसक होना ही काफी नहीं है, इसे अपने हाथों से बनाने के लिए आपके पास एक्सपीरयंस और काफी प्रैक्टिस की जरूरत होती है. सटीकता, माप और सब्र सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए. क्या आप भी उनमें से एक है जिन्होंने कई बार अपना मनपसंद केक बेक करने की कोशिश की और हर बार असफल रहे. क्या आपका केक क्रम्बल हो जाता है, सूख या सख्त हो जाते हैं? खैर, नौसिखिए बेकरों को इन और कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है और यह पूरी तरह से सामान्य है. अगर आप पूरी लगन के साथ किसी काम को करें तो उसमें सफलता मिल ही जाती है. यहां आपकी परेशानी को हल करने के लिए मास्टर शेफ पंकज भदौरिया के यह टिप्स काम आ सकते हैं.
वीकेंड को बनाएं स्पेशल इस स्पाइसी शेज़वान चिकन के साथ, यहां देखें रेसिपी
पकंज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बेकिंग के कुछ महत्वपूर्ण रूल्स बताएं हैं. आपमें से कई लोगों की मुश्किल को यह वीडियो आसान बनाने का काम कर सकता हैं तो चलिए डालते हैं एक नजर इन टिप्स पर:
सही तापमान
यानि जिस भी सामग्री का इस्तेमाल आप करने जा रहे हैं वह हमेंशा रूम टेंपरेचर पर होनी चाहिए. फ्रिज से निकाली गई सामग्री का सीधा उपयोग केक बनाने के लिए कभी भी नहीं किया जा सकता.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
क्वांटिटी
केक बनाते समय इसके सभी इंग्रीडिएंट की मात्रा का खास ख्याल रखें. मैदा, चीनी या कोई भी सामग्री जरूरत से ज्यादा हुई तो इससे केक सख्त हो सकता है.
ओवन को प्री-हीट करें:
केक को जिस भी टेंपरेचर पर पर बेक करना है, ओवन को उतने ही टेंपरेचर पर पहले से ही प्री-हीट कर लें.
बेकिंग टिन को सेट करें
जिस भी टिन में आपको अपना केक बेक करना है उस पहले से ही तेल से चिकना और बटर पेपर लगाकर तैयार रखें.
मिक्सिंग
सॉफ्ट और स्पंजी केक के पीछे का राज होता है इसके बैटर की सही मिक्सिंग. कभी भी ओवर मिक्सिंग न करें, बल्कि हल्के-हल्के हाथों से अच्छी तरह फेंटें. बैटर को एक ही दिशा में फेंटें, इससे केक अच्छा फूलेगा. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि केक में कौन सा इंग्रेडिएंट्स कब और कैसे डालना है.
यहां देखें पूरा वीडियों:
खाना पकाने में तेल का इस्तेमाल कैसे कम करें- यहां जाने 5 आसान टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं