विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2021

Kunal Kemmu: लद्दाख ट्रिप के दौरान तिब्बती डेज़र्ट के मजे लेते एक्टर कुणाल खेमू, देखें तस्वीर

Kunal Kemmu Tibetan Dessert: कुणाल खेमू को मीठा खाना पसंद है. हम जानते हैं कि इस पर विश्वास करना मुश्किल है. लेकिन, हमारे पास सबूत हैं. क्या सबूत, एक्टर की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट. कुणाल ने ग्रेवी जैसी स्वादिष्टता से भरी प्लेट की तस्वीर शेयर की.

Also Read in
Kunal Kemmu: लद्दाख ट्रिप के दौरान तिब्बती डेज़र्ट के मजे लेते एक्टर कुणाल खेमू, देखें तस्वीर
Kunal Kemmu: कुणाल ने ग्रेवी जैसी स्वादिष्टता से भरी प्लेट की तस्वीर शेयर की.
  • यह एक पॉपुलर तिब्बती मिठाई है.
  • इसे चुशिप, सूखे तिब्बती पनीर से तैयार किया जाता है.
  • थुकपा एक प्रतिष्ठित तिब्बती स्ट्रीट फूड है.

Kunal Kemmu Tibetan Dessert:   कुणाल खेमू को मीठा खाना पसंद है. हम जानते हैं कि इस पर विश्वास करना मुश्किल है. लेकिन, हमारे पास सबूत हैं. क्या सबूत, आप पूछो? एक्टर की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट. कुणाल ने ग्रेवी जैसी स्वादिष्टता से भरी प्लेट की तस्वीर शेयर की. उन्होंने शायद इसे दो और लोगों के साथ साझा किया क्योंकि हम प्लेट पर रखे तीन कांटे देख सकते हैं. कैप्शन पढ़ें, “बिल्कुल नहीं पता कि यह क्या है. लेकिन कैटेगरी डेजर्ट है और यह मेरी आंखों के लिए काफी है. उनके कुछ फैंस ने डिश की पहचान भक्त्स मरखू के रूप में की. भक्त्स मार्खू भी कहा जाता है, यह एक पॉपुलर तिब्बती मिठाई है. इसे चुशिप, सूखे तिब्बती पनीर से तैयार किया जाता है. अन्य सामग्री में भुना हुआ जौ, चीनी, मक्खन और आटा शामिल हैं.

Anushka And Kohli Lunch: इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रही है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लंच सेल्फी, देखें तस्वीरें

अब, अगर यह त्सवीर आपके टेस्ट बड को टीक्लिंग कर रही है, तो हमारे पास आपके लिए यहां कुछ सबसे यूनिक लद्दाख स्पेशल रेसिपी हैं. आप बस उन्हें अपने किचन में बनाकर शांत क्षेत्र का आनंद ले सकते हैं.

1. लद्दाखी स्टूः

पारंपरिक सूप जैसी डिश यात्रियों के बीच काफी पॉपुलर है. स्टू में हरी मटर, गाजर, आलू और पालक सहित विभिन्न सब्जियां शामिल हैं. आप पनीर या चिकन से भी बना सकते हैं. मसालेदार रेसिपी को गर्मागर्म सर्व करना चाहिए.

6pp5dgog

पारंपरिक सूप जैसी डिश यात्रियों के बीच काफी पॉपुलर है.

2. लद्दाखी चिकन थुकपाः 

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर और उनकी बहन इस समर ड्रिंक के साथ गर्मी को देती हैं मात, देखें तस्वीरें

थुकपा एक प्रतिष्ठित तिब्बती स्ट्रीट फूड है जो सूप और नूडल्स के रूप में आता है. सर्दियों में इसका खूब लुत्फ उठाया जाता है. इस पौष्टिक रेसिपी में अंडे, नूडल्स, चिकन के टुकड़े, सब्जी और कई अन्य मसाले हैं. सोया सॉस का तीखा स्पर्श और स्वादिष्ट स्प्रिंग अनियन इसे एक पसंदीदा डिश बनाते हैं.

thupka

इस पौष्टिक रेसिपी में अंडे, नूडल्स, चिकन के टुकड़े, सब्जी और कई अन्य मसाले हैं.

3. बटर टीः

न केवल फूड बल्कि लद्दाख में ड्रिंक का भी अद्भुत स्वाद होता है. बटर टी इस क्षेत्र के स्टालों पर पाया जाने वाला एक क्लासिक ड्रिंक है. इसे गुर-गुर चाय भी कहा जाता है. यह काली चाय, नमक, दूध और निश्चित रूप से मक्खन का उपयोग करके तैयार की जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kunal Kemmu, Desserts, Tibetan Recipes, Kunal Kemmu Tibetan Dessert, Kunal Kemmu Tibetan Dessert Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com