विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2019

Indian Cooking Tips: देखें घर पर किस तरह बनाए साउथ इंडियन मूंगफली की चटनी

भले ही मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी की तरह देश के अन्य हिस्सों में उतनी लोकप्रिय नहीं है. लेकिन इसका नटी फ्लेवर आपको पसंद आएगा और इसी स्वाद के कारण आपको दोबारा यह चटनी खाने की क्रेविंग होगी.

Indian Cooking Tips: देखें घर पर किस तरह बनाए साउथ इंडियन मूंगफली की चटनी
  • चटनी भारतीय खाने का एक हिस्सा है.
  • चटनी खाने का स्वाद ही बदल देती है.
  • मूंगफली की चटनी नटी फ्लेवर आपको पसंद आएगा

भारतीय खाने का उल्लेख करते वक्त लोगों को हमेशा स्वादिष्ट करी और सुगंधित चावल व्यंजनों के बारे में बात करने सुना होगा. लेकिन, अगर फूडी लोगों की की बात करें उन्हें अपनी थाली में चटनी, अचार और मसालों का भरपूर स्वाद चाहिए होता है. चटनी भारतीय खाने का एक हिस्सा है जो खाने का स्वाद ही बदल देती है. उदाहरण के लिए हम दक्षिण भारतीय खाने की ही बात करें तो वहां पर खाने के साथ विभिन्न तरह की चटनियां सर्व की जाती है जिनमें से एक मूंगफली की चटनी है. इस चटनी को अक्सर आंध्र प्रदेश में इडली, इडियप्पम और डोसा के साथ सर्व किया जाता है.

सूजी से बच्चों और बड़ों के लिए तैयार करें यह बढ़िया नाश्ता, देखें रेसिपी


भले ही मूंगफली की चटनी, नारियल की चटनी की तरह देश के अन्य हिस्सों में उतनी लोकप्रिय नहीं है. लेकिन इसका नटी फ्लेवर आपको पसंद आएगा और इसी स्वाद के कारण आपको दोबारा यह चटनी खाने की क्रेविंग होगी. मशहूर फूड ब्लॉगर मंजुला जैन द्वारा मूंगफली की चटनी की यह रेसिपी बहुत ही आसानी से तैयार हो जाती है और आप इसे खुद भी बना सकते हैं, भले ही आप खुद को किचन में नौसिखिया समझते हों. इस रेसिपी के लिए, आपको कुछ कच्ची मूंगफली, तेल, लाल मिर्च, सरसों, तिल, हींग या हिंग, मेथी के बीज या मेथी, नमक, इमली का पेस्ट और पानी की जरूरत होती. इमली का पेस्ट इसे खट्टा टेस्ट देता है. इसे आप अपनी मनचाही चीज जैसे डोसा, इडली, अप्पम और उत्तपम के साथ सर्व कर सकते हैं.

मूंगफली की चटनी को इस तरह बनाएं:
 

Protein Diet: लेफ्टओवर ऑमलेट से लंच या डिनर में बनाए यह प्रोटीन-रिच डिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chutney, Peanut, South Indian
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com