विज्ञापन

अर्शदीप नंबर- 1, बुमराह नंबर- 2, अक्षर नंबर- 3, भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप- 10 गेंदबाज

अर्शदीप सिंह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. यहीं नहीं वह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज भी हैं. टॉप 10 गेंदबाजों में इन भारतीयों का नाम आता है.

अर्शदीप नंबर- 1, बुमराह नंबर- 2, अक्षर नंबर- 3, भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप- 10 गेंदबाज
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास
@BCCI/X

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला बीते शुक्रवार (30 अक्टूबर 2026) को ऑकलैंड स्थित ईडन पार्क में खेला गया. जहां भारतीय टीम को एक दो नहीं बल्कि कुल 87 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. हालांकि, मुकाबले के दौरान अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम के लिए उन्होंने कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 9.50 की इकॉनमी से 38 रन खर्च करते हुए एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार विपक्षी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर बने. सैंटनर को आउट करते ही अर्शदीप ने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. 

भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-10 गेंदबाज 

भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड जहां अर्शदीप सिंह (150) के नाम दर्ज है. वहीं दूसरे स्थान पर कोई और नहीं बल्कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काबिज हैं. जिन्होंने 100 मुकाबलों में 126 विकेट चटकाए हैं. तीसरे स्थान पर अक्षर पटेल काबिज हैं. पटेल के खाते में अबतक 116 विकेट आए हैं. चौथे स्थान पर चोटिल चल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नाम आता है. पंड्या ने 114 विकेट लिए हैं. 

98 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव काबिज हैं. युजवेंद्र चहल ने 96 विकेट चटकाए हैं. भुवनेश्वर कुमार को 91 सफलता मिली है. वरुण चक्रवर्ती 75 विकेट चटका चुके हैं. रविचंद्रन अश्विन ने 72 विकेट लिए हैं. टॉप-10 में आखिरी पायदान पर रवि बिश्नोई का नाम आता है. जिन्होंने खबर लिखे जाने तक 71 विकेट चटकाए हैं. 

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के टॉप 10 गेंदबाज 

150 विकेट - अर्शदीप सिंह
126 विकेट - जसप्रीत बुमराह
116 विकेट - अक्षर पटेल
114 विकेट - हार्दिक पंड्या
98 विकेट - कुलदीप यादव
96 विकेट - युजवेंद्र चहल
91 विकेट - भुवनेश्वर कुमार
75 विकेट - वरुण चक्रवर्ती
72 विकेट - रविचंद्रन अश्विन
71 विकेट - रवि बिश्नोई

यह भी पढ़ें- 'अब एक हफ्ते की छुट्टी घोषित कर दीजिए', 6 ओवर वाले मैच में जीत पर PM शहबाज की खुशी देख यूजर्स ने किया ट्रोल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Arshdeep Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com