- नूडल्स एक लोकप्रिय और ऑल टाइम फेवरेट डिश है.
- इसमें आपको चाइनीज रेसिपी में देसी तड़का मिलेगा.
- नूडल चाट शाम को लगने वाली छोटी मोटी भूख के लिए एकदम परफेक्ट है.
नूडल्स एक लोकप्रिय और ऑल टाइम फेवरेट डिश है जिसे शायद ही खाने से कोई इनकार करें. ऑथेंटिक चाइनीज रेसिपी से लेकर देसी मसाला स्टाइल में बनने वाली नूडल्स तक, हम सभी को इम्प्रेस करती हैं. वहीं लॉकडाउन ने लोगों को सीमित सामग्री के साथ अपनी फेवरेट चीजोें के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी सीखा दिया है और इनमें बहुत ही चीजें एक लाजवाब रेसिपी के रूप में उभर कर आती है. अब अगर हम नूडल्स की ही बात करें तो नूडल्स के अलावा इसका उपयोग काफी अन्य स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए भी किया जाता है जिनमें नूडल कटलेट, नूडल समोसा और नूडल स्प्रिंग रोल जैसी मजेदार डिशेज शामिल है. इसी लिस्ट में हम एक और शानदार रेसिपी शामिल करने जा रहे हैं जिसका नाम है नूडल चाट.
Palak Rice Recipe: अपने लंच या डिनर के लिए मिनटों में बनाएं हेल्दी एंड टेस्टी वन पॉट मील पालक राइस
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
जी हां, आपने एकदम सही सुना है. नूडल चाट की इस बेहतरीन रेसिपी को सेलिब्रेटी शेफ और मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. हो सकता है आपमें से कुछ लोग सुनकर हैरान हो कि नूडल चाट, यह रेसिपी खाने में कैसी लगेगी, तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है, यह चाट रेसिपी देखने में काफी स्वादिष्ट लगती है और इसमें आपको चाइनीज रेसिपी में देसी तड़का मिलेगा. यह क्रिस्पी फ्राइड नूडल चाट शाम को लगने वाली छोटी मोटी भूख के लिए एकदम परफेक्ट है.
अगर आप सोच रहे हैं कि नूडल चाट को बनाना काफी मेहनत वाला काम है तो ऐसा नहीं है, इस स्वीट और टैंगी चाट को आप कुछ मिनटों में बना सकते हैं. इसे नूडल, स्वीट एंड टैंगी मंचूरियन सॉस और कुछ क्रंची सब्जियों के कॉम्बिनेशन से बनाया जाता है. बस आपको नूडल को क्रिस्पी फ्राई करना है और कुछ सब्जियों और मसालों के साथ एक मंचूरियन सॉस बनानी है, इसके बाद सबसे पहले नूडल्स फिर इस सॉस और बारीक कटी सब्जियों के डालकर चाट की असेंबलिंग करनी है. यहां देखें वीडियो:
आज ही टेस्टी नूडल चाट रेसिपी को ट्राई करें और हमें कमेंट करके बताएं कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं