विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2022

Mutton Shahi Roll- एक स्ट्रीट स्टाइल रेसिपी जिसे आप जरूर ट्राई करें

इन सभी स्ट्रीट फूड की कुछ न कुछ खास बात होती है. मोमोज, पुचका, झाल मुरी, भेल पुरी से लेकर आलू चाट, टिक्की, रोल और कई अन्य व्यंजनों की सूची कभी खत्म नहीं होती है,

Also Read in
Mutton Shahi Roll- एक स्ट्रीट स्टाइल रेसिपी जिसे आप जरूर ट्राई करें
  • आप इसे किसी अन्य मौके पर स्टार्टर के रूप में भी परोस सकते हैं.
  • मटन से बनने वाला यह मजेदार स्नैक है.
  • मटन लवर्स को यह काफी पसंद आएगा.

भारतीय सड़कों पर घूमते वक्त आप निश्चित रूप से असंख्य छोटे-छोटे भोजनालयों पर खाने का मजा लिया होगा, जो आकर्षक स्ट्रीट-स्टाइल के व्यंजन बेचते हैं. आपने दुनिया भर में यात्रा की होगी और उनके विशिष्ट स्ट्रीट-स्टाइल व्यंजनों को आजमाया होगा, लेकिन हम शर्त लगाते हैं कि वे सभी भारतीय स्ट्रीट फूड के स्वाद से मेल नहीं खाएगा. देश जितना विविध है, यह कई प्रकार के व्यंजन पेश करता है, ओर इन सभी स्ट्रीट फूड की कुछ न कुछ खास बात होती है. मोमोज, पुचका, झाल मुरी, भेल पुरी से लेकर आलू चाट, टिक्की, रोल और कई अन्य व्यंजनों की सूची कभी खत्म नहीं होती है, इन सभी व्यंजनों को देखकर हमारे मुंह में पानी आ जाता है. अगर आप विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं, तो यहां हम आप सभी के लिए एक सरप्राइज लेकर आए हैं. खासतौर पर उन लोगों के लिए जो मटन के व्यंजनों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं. सही है! हम आप सभी के लिए घर पर आजमाने के लिए मटन शाही रोल की एक यूनिक रेसिपी लेकर आए हैं. यह आसान, क्विक और सभी चीजें शामिल हैं.

Tandoori Chicken Roll Ups: यह तंदूरी चिकन रोल अप्स आपके वीकेंड को बनाएगा मजेदार

इतना ही नहीं शाम के स्नैक्स के रूप में इसका मजा लेने के अलावा आप इसे किसी अन्य मौके पर स्टार्टर के रूप में भी परोस सकते हैं, चाहे वह जन्मदिन हो, घर की पार्टी हो या सिर्फ एक गेट टूगेदर हो. इसे तैयार करने के लिए, आपको सिर्फ मटन कीमा, मसाला, रोल शीट और चीज के लिए मैदा चाहिए, आखिरकार यह एक शाही डिश है! आइए जानें कि इसे कैसे बनाया जाए.

मटन शाही रोल रेसिपी: कैसे बनाएं मटन शाही रोल

रेसिपी शुरू करने के लिए, एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें, उसमें मटन कीमा के साथ मसाले जैसे धनिया पत्ती, नमक, काली मिर्च, नमकीन मक्खन, लहसुन और अदरक डालें और इसे कीमा के साथ ब्लेंड करें. बाद में, मिश्रण को ब्रेडक्रंब के साथ मिलाया जाता है.

एक बार जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो सुनिश्चित करें कि यह बहुत सख्त न हो और न ही गेहूं के आटे जितना सख्त हो, अब कीमा के गोले बना लें.

पूरी मटन शाही रोल रेसिपी के लिए, यहां क्लिक करें.

अन्य स्ट्रीट-स्टाइल रोल व्यंजनों के लिए, यहां क्लिक करें.

इसे आज़माएं और हमें बताएं कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी. हैप्पी स्नैकिंग!

घर पर मिनटों में कैसे बना सकते हैं यह फेमस कोल्हापूरी नमकीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mutton Shahi Roll, Mutton Roll Recipe, Mutton Shahi Roll Recipe In Hindi, Roll Recipe, मटन शाही रोल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com