विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

How To Make Moong Dal Hummus Dip: शिल्पा शेट्टी ने बताया कैसे बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल हम्मस डिप

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra), जोकि हेल्दी कुकिंग में एक्सपर्ट हैं, ने हाल ही में हम्मस की रेसिपी शेयर की है. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक फिटनेस आइकन हैं.

Also Read in
How To Make Moong Dal Hummus Dip: शिल्पा शेट्टी ने बताया कैसे बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल हम्मस डिप
इस मिडल ईस्ट डिप (Middle Eastern dip) की यह खास रेसिपी हम आपके लिए लाए हैं शिल्पा के अकाउंट से.
  • शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक फिटनेस आइकन हैं.
  • इस डिप को और पोषक बनाने के लिए शिल्पा ने इसमें इस्तेमाल की है मूंग दाल.
  • 100 ग्राम चने में 19 ग्राम प्रोटीन होता है.

हम्मस (Hummus Is A Popular Vegetarian Dip) एक खूब पसंद की जाने वाली वेज डिप होती है. मेडिटरेशियन कुजिन या भूमध्यसागरीय भोजन (Mediterranean cuisine) का ही एक हिस्सा होता है हम्मस. इस डिप को उबले और पीसे चने से तैयार किया जाता है. इसके साथ ही इसमें ताहिनी पेस्ट, जोकि तीन चने और भूने तिलों से तैयार होता है, से बनाया जाता है. इसमें जैतुन का तेल, लहसुन पाउडर के बाद अंत में नींबू का रस शामिल किया जाता है. हम्मस को एक हेल्दी और पोषण से भरपूर (hummus as nutritious) फूड माना जाता है. अगर आप सोच रहे हैं कि पोषण और स्वाद (Hummus healthy and nutritious) से भरपूर हम्मस को बनाना बहुत ही मुश्किल होगा, तो आप गलत हैं. आप घर पर ही बहुत असानी से हम्मस बना सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आप घर पर हम्मस बनाएंगे तो इसमें पोषण को और बढ़ा सकते हैं.

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra), जोकि हेल्दी कुकिंग में एक्सपर्ट हैं, ने हाल ही में हम्मस की रेसिपी शेयर की है. शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक फिटनेस आइकन हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हम्मस की आसान रेसिपी शेयर की है. इस मिडल ईस्ट डिप (Middle Eastern dip) की यह खास रेसिपी हम आपके लिए लाए हैं शिल्पा के अकाउंट से. इस डिप को और पोषक बनाने के लिए शिल्पा ने इसमें इस्तेमाल की है मूंग दाल. जी हां, हम्मस में मूंग दाल. इसमें चने (chickpeas) डाले जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं. जरा सोचिए इसके साथ ही मूंग दाल भी एड करने से यह कितना अधिक पोष्टिक हो गया होगा. यह रेसिपी शुरू होती है चनों को उबालने और छानने से और इसके साथ ही दालों के साथ इसे पीसा जाता है. इसके बाद तैयार किया जाता है एक स्मूद पेस्ट. आप इसमें कुछ जैतून का तेल, नींबू का रस या नमक और मिर्च भी डाल सकते हैं. नमक और मिर्च पूरी तरह से आपकी मर्जी पर है. 

तो है न यह रेसिपी आसान, लेकिन इसे बनाने समय इस बात का ध्यान रखें की पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो जाए. हम्मस को इस तरीके से बनाकर आप इसमें और अधिक मात्रा में फाइबर और विटामिन शामिल कर सकते हैं. चने को प्रोटीन के अच्छे स्रोत में से एक माना जाता है. 100 ग्राम चने में 19 ग्राम प्रोटीन होता है. दाल और चने मिल कर विटामिन बी का अच्छा स्रोत साबित होते हैं. इसके साथ ही इसमें डाला गया ऑलिव ऑयल भी सेहतमंद फेट्स एड करता है.

और खबरों के लिए क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty Kundra, Hummus, Hummus Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com