विज्ञापन

18 kg वजन घटा, पारले-जी बिस्किट पर बीते दिन" राज कुंद्रा ने बयां किया आर्थर जेल में बीते 63 दिनों का खौफनाक सच

जब राज कुंद्रा आर्थर रोड जेल के 63 दिनों में टूट चुके थे और आत्महत्या के बारे में सोच रहे थे, तब शिल्पा शेट्टी के एक फोन कॉल ने पूरी कहानी बदल दी.

18 kg वजन घटा, पारले-जी बिस्किट पर बीते दिन" राज कुंद्रा ने बयां किया आर्थर जेल में बीते 63 दिनों का खौफनाक सच
Shilpa shetty and raj kundra
instagram

बॉलीवुड की 'फिटनेस क्वीन' शिल्पा शेट्टी आज भले ही अपनी खुशहाल फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही हों, लेकिन 5 साल पहले उनकी जिंदगी में आया वो तूफान कोई नहीं भूल सकता। साल 2021 के चर्चित पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हुए उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा ने हाल ही में आर्थर रोड जेल में बिताए उन 63 दिनों की रूह कंपा देने वाली दास्तान बयां की है. एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने खुलासा किया कि जिस बैरक में सिर्फ 50 कैदियों की जगह थी, वहां सैकड़ों लोगों के साथ ठूंसकर रखा गया था. केवल पारले-जी बिस्किट और पानी पीकर दिन काटने की वजह से उनका 17 से 18 किलो वजन घट गया था.

एक खबर से टूट गए थे राज कुंद्रा

 राज ने बताया कि जब जेल में उन्हें शिल्पा शेट्टी द्वारा तलाक देने की झूठी खबर मिली, तो वह अंदर से पूरी तरह टूट गए और उस  रात उनके मन में सुसाइड करने का ख्याल आने लगा था. क्योंकि जो परिवार उनकी दुनिय है वहीं उनसे जुदा होने वाला था. लेकिन एक फोन कॉल ने उन्हें बचा लिया.

एक फोन कॉल ने उन्हें बचा लिया

लेकिन कहते हैं न कि सच्चे प्यार की ताकत हर ढाल से बड़ी होती है. 50 कैदियों के साथ ऑर्थर रोड जेल में बंद राज बेहद टूट रहे थे, लेकिन निराशा के उस दौर में जिस कॉल से उन्हें ताकत मिली थी वह शिल्पा शेट्टी का था. राज ने बताया कि अगले दिन जब उनकी शिल्पा से फोन पर बात हुई, तो उन्होंने इसे तमाम अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया. और कहा कि यह सब बकवास है, मैं तुम्हारे साथ हूं और मुझे तुम पर पूरा भरोसा है." शिल्पा के इन चंद शब्दों ने टूट चुके राज कुंद्रा को एक नई जिंदगी दी और उन्हें हर मुसीबत से लड़ने का हौसला दिया.

क्या था पूरा मामला?

जुलाई 2021 में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें मोबाइल ऐप्स के जरिए प्रसारित करने के मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्होंने मुंबई की आर्थर रोड जेल में करीब 63 दिन बिताए और सितंबर 2021 में उन्हें जमानत मिल गई थी। बाद में उन्होंने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया.

आपके लिए और भी

बागी तेवर और बेहिसाब जुनून के साथ शुरू होगा रोडीज रीबर्थ, जानें कब और कहां होंगे ऑडिशन, ओटीटी पर कहां देख पाएंगे आप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Kundra, Shilpa Shetty, Bollywood News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com