विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2018

इस देसी स्‍नैक्‍स का जवाब नहीं, सेहत के लिए है बेहतरीन

मखाने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है. इसमें केंपफिरोल नाम का फ्लेवोनॉइड भी होता है.

इस देसी स्‍नैक्‍स का जवाब नहीं, सेहत के लिए है बेहतरीन
मखाना वजन घटाने में मददगार है
  • पिछले कुछ समय से मखाने की डिमांड बढ़ गई है
  • मखाने में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्‍व पाए जाते हैं
  • मखाना वजन घटाने में भी मददगार है
नई द‍िल्‍ली: जैसे-जैसे रोजमर्रा में लोगों के पास हर चीज के लिए समय कम हो रहा है, वैसे-वैसे ही खाने में भी बदलाव हो रहा है. जंक फूड के बाद अब फास्ट अवेलेबल हेल्दी फूड भी बाजार में आ गया है. इन्हीं में से एक है मखाना यानी कि Fox Nuts. मखाने की आजकल बाजार में बहुत मांग बढ़ गई है. कुछ समय पहले तक इसे व्रत या फलाहार में ही खाया जाता था. मखाने की खीर और इसे सब्जी में ड़ालकर भी खाया जाता है. 

अब बाजार में पैक्‍ड मखाने खूब चलन में हैं. अब आलू के चिप्‍स और नमकीन के साथ-साथ पैकेट में मखाने भी मिलने लगे हैं. हालांकि इन पैकेट्स की कीमत काफी ज्‍यादा है. ऐसे में बेहतर है कि घर पर ही घी में भूनकर मखाने खाए जाएं. मखाने की बढ़ती मांग की वजह यह है कि अब लोग इसकी पौष्टिकता को पहचानने लगे हैं. मखाने में कई गुणकारी तत्‍व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं. 
 
makhana

वजन घटाने में मददगार 

मखाने में बहुत कम कैलोरी पाई जाती है. यही वजह है कि जो लोग वजन घटाना चाहते हैं वे ईवनिंग स्‍नैक्‍स या मंचिंग के लिए मखाना खाना पसंद करते हैं. 50 ग्राम भुने हुए मखाने में लगभग 180 कैलोरी होती हैं. 

बेहद पौष्टिक है मखाना 
मखाने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है. इसमें केंपफिरोल नाम का फ्लेवोनॉइड भी होता है. इस फ्लेवेनॉइड में एंटी एजिंग और जलनरोधी गुण होते हैं. इसमें मैग्‍नीशियम भी होता है जो हेल्‍दी दिल के लिए बेहद जरूरी है. यही नहीं यह खून में मौजूद कैल्‍शियम, पोटैश‍ियम और सोडियम के लेवल को नियंत्रित करता है. 

मखाने में आयरन भी होता है, जो कि खून में हिमोगलोबिन बनाने और ऑक्‍सीजन के प्रवाह के लिए जरूरी है.

मखाने किस तरह खाएं?
मखाने को आप कई तरह से खा सकते हैं. आप सीधे बाजार से खरीदकर भी इनका सेवन कर सकते हैं. या कढ़ाई में भूनकर भी खाया जा सकता है. लेकिन घी में भूने हुए मखाने का स्‍वाद बेहतरीन होता है. इससे मखाने ज्‍यादा क्रंची और टेस्‍टी लगते हैं. आप चाहे तो मखाने में नमक और काली मिर्च डालकर भी इसका स्‍वाद बढ़ा सकते हैं. अगर आपको थोड़ा मीठा पसंद है तो रात में अपने दूध में थोड़े से मखाने और बादाम डालकर खाएं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makhana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com