विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2018

अदरक के भी हैं काफी हैरान कर देने वाले फायदे

अदरक का रोज सेवन करने से श्वास संबंधी रोगों में कमी लाई जा सकती है. वहीं अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इसे एलर्जी और संक्रमण से भी बचाते हैं.

Also Read in
अदरक के भी हैं काफी हैरान कर देने वाले फायदे
अदरक के हैं कई फायदे
अदरक के सेवन से खाने को स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. हालांकि छोटी-सी अदरक भोजन के स्वाद को दोगुना करने के अलावा शरीर के लिए भी काफी गुणकारी होती है. अदरक के सेवन से शरीर से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है और शरीर को सेहतमंद बनाया जा सकता है.

आइए जानते हैं अदरक से होने वाले फायदों के बारे में...

पाचन
भोजन को पचाने के लिए अदरक काफी गुणकारी साबित होती है. इसके सेवन से भोजन में मौजूद प्रोटीन को तोड़ने में मदद मिलती है, जिस कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती. वहीं भोजन के बाद अदरक के सेवन से बादी जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है.
 
भूख
अगर भूख कम लगती है और इसे बढ़ाना है तो इसमें भी अदरक काफी फायदा पहुंचा सकती है. अदरक के सेवन से भोजन के पौष्टिक गुणों को पचाने में मदद मिलती है, जिससे भूख बढ़ाने में काफी मदद मिलती है.

उल्टियां रोकना
उल्टी और जी मचलने की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. कई शोध में भी इस बात की पुष्टि की गई है. वहीं सर्जरी या कीनेथेरेपी के बाद होने वाली इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए भी डॉक्टर अदरक के सेवन की सलाह देते हैं.

श्वास संबंधी बीमारी
अदरक का रोज सेवन करने से श्वास संबंधी रोगों में कमी लाई जा सकती है. वहीं अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इसे एलर्जी और संक्रमण से भी बचाते हैं.

पीरियड्स का दर्द
महिलाओं को पीरियड्स के समय अदरक के सेवन से पीरियड्स के दर्द से आराम पाया जा सकता है. अदरक के एंटीइन्फ्लामेट्री गुण महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से निजात दिलाने में सहायक साबित होते हैं. अदरक पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ज्यादा गैस्ट्रिक के समस्या से दूर रखने में भी सहायक है.
 
फूड से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ginger, Ginger Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com