- अंडे कितने बहुमुखी है ये बात हम सभी जानते हैं
- प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम का भंडार हैं.
- सुबह नाश्ते में लिया गया एक अंडा यह सब आपके लिए करता है.
अंडे कितने बहुमुखी है ये बात हम सभी जानते हैं. सुबह के ब्रेकफास्ट के रूप में भी यह एक बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं. उबले हुए अंडे हो या फिर ऑमलेट आप किसी भी तरह इसका सेवन करते हैं. प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम का भंडार हैं और स्वास्थ्य लाभ की एक लंबी सूची है. वजन कम करने से लेकर शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने तक में मदद करता है - सुबह नाश्ते में लिया गया एक अंडा यह सब आपके लिए करता है. इसके अलावा, यह आपको दिन की शुरूआत में किक-स्टार्ट करने के लिए ऊर्जा भी देता है.
इसी बात को ध्यान रखते हुए हम अंडे से बनने वाली प्रोटीन रिच सैंडविच की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप मात्र 5 मिनट में एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के रूप में ले सकते हैं. वैसे भी सैंडविच सुबह की जल्दीबाजी में बनाएं जाने वाले लोकप्रिय विल्कपों में से एक है. लेकिन एग जोड़ने से उसकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है. इस एग भुर्जी सैंडविच को बनाना काफी आसान है इसके लिए आप को अंडे से एक बढ़िया भुर्जी तैयार करके ब्रेड स्लाइस में लगाकर ग्रिल करना होता हैं और आपके नाश्ते के लिए एक हेल्दी सैंडविच तैयार है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कैसे बनाएं एग भुर्जी सैंडविच एग | भुर्जी सैंडविच रेसिपी:
1. सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले भुर्जी तैयार करें. जिसके लिए आपको दो अंडे, 1 बारीक कटी प्याज, 1 बड़ा चम्मच कटी शिमला मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और तेल की जरूरत होती है.
2. एक पैन में तेल गरम होते ही इसमें प्याज डालें और इसके भूनते ही एक एक करके सारी सामग्री डालकर भूनें.
3. सभी चीजों के अच्छी तरह भून जाने के बाद इसमें दोनों अंडे तोड़कर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
4. इसे अच्छी तरह से पकाएं आपकी एग भुर्जी तैयार है. इसे एक तरफ रख दें.
5. अब दो ब्रेड स्लाइस लें इस पर एग भुर्जी को फैलाते हुए लगाएं और इसे अब दूसरा स्लाइस लगाकर कवर कर दें.
6. ब्रेड स्लाइस के दोनों तरफ हल्का बटर लगाएं और ग्रिलर में सैंडविच को ग्रिल करें.
7. आपका एग भुर्जी सैंडविच तैयार है, अपनी पसंद की डिप के साथ इसका मजा लें.
भुर्जी बनाते वक्त आप इसमें चाहे तो अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं. आप चाहे तो इस सैंडविच को उबले हुए अंडे के साथ भी बना सकते हैं. उबले अंडे से सैंडविच बनाने के लिए यहां देखें:
अगली डिनर पार्टी में मेहमानों को घर पर जरूर बनाकर खिलाएं हैदाराबादी दम का मुर्ग- Recipe Video Inside
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं