विज्ञापन

टोस्टर को अंदर-बाहर से कैसे साफ करें, बिना रगड़े ही निकल जाएगी सारी गंदगी, सैंडविच मेकर साफ करने के 3 आसान तरीके

अगर, आप भी सैंडविच मेकर की सफाई को मुश्किल समझते हैं, तो चिंता की बात नहीं है. यहां हम आपको सैंडविच मेकर साफ करने के 3 आसान तरीके बता रहे हैं, जिससे यह लंबे समय तक साफ बना रहेगा.

टोस्टर को अंदर-बाहर से कैसे साफ करें, बिना रगड़े ही निकल जाएगी सारी गंदगी, सैंडविच मेकर साफ करने के 3 आसान तरीके
टोस्टर को कैसे साफ करें?

किचन में इस्तेमाल होने वाला सैंडविच मेकर साफ करना अक्सर ऐसा काम है, जिसे हम टालते रहते हैं. पिघला हुआ चीज, ब्रेड के टुकड़े, मक्खन और सॉस इसकी प्लेटों की खांचों में जम जाते हैं और जिद्दी गंदगी बना देते हैं. सफाई करते समय कई लोग चाकू या किसी नुकीली चीज का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे नॉन-स्टिक कोटिंग खराब हो सकती है और सैंडविच मेकर जल्दी खराब होने लगता है. अगर, आप भी सैंडविच मेकर की सफाई को मुश्किल समझते हैं, तो चिंता की बात नहीं है. यहां हम आपको सैंडविच मेकर साफ करने के 3 आसान तरीके बता रहे हैं, जिससे यह लंबे समय तक साफ बना रहेगा.

टोस्टर और सैंडविच मेकर कैसे साफ करें

टोस्टर को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका का पेस्ट आपकी मदद कर सकता है. यह जिद्दी दागों का हटाने के लिए बहुत असरदार है. एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को टोस्टर या सैंडविच मेकर की गंदी और चिपचिपी सतह पर लगाएं. इसे 10 से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. बेकिंग सोडा गंदगी और तेल को अपने आप ढीला कर देगा. अब एक गीले माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें. बिना रगड़े सारी गंदगी निकल जाएगी.

गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड

टोस्टर को साफ करने के लिए गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड असरदार हो सकता है. एक कप गुनगुने पानी में 1 चम्मच डिशवॉश जेल मिलाएं. इसमें एक साफ कपड़ा भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. सैंडविच मेकर हल्का गर्म हो, तो उस पर यह गीला कपड़ा अंदर की तरफ फैलाकर ढक्कन बंद कर दें. भाप और साबुन के असर से अंदर जमा तेल और ब्रेड के कण फूल जाएंगे. 5 मिनट बाद सूखे कपड़े से साफ कर लें.

नींबू और नमक का कमाल

टोस्टर को साफ करने के लिए नींबू और नमक बहुत कमाल का काम करते हैं. एक नींबू को बीच से काटें और उस पर थोड़ा सा सादा नमक छिड़कें. इस नींबू को सैंडविच मेकर या टोस्टर की जली हुई प्लेट पर हल्के हाथों से घुमाएं. नींबू का रस और नमक मिलाकर काले और जले हुए जिद्दी दागों को बिना मेहनत के काट देते हैं. 10 मिनट बाद गीले स्पंज या कपड़े से पोंछ कर सूखा लें.

यह भी पढ़ें:- रसोई से चींटियों को भगाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? चींटियां किस गंध से नफरत करती हैं

यह भी पढ़ें:- कोबरा सांप अगर सामने आ जाए, तो क्या करें? जानिए सुरक्षित रहने और खतरे से बचने के आसान टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Hack, Clean Sandwich Maker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com