विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2021

Achari Fish Tikka Recipe: इस अचारी फ्लेवर के साथ रेगुलर फिश टिक्का को दें मसालेदार स्पिन

टिक्का और कबाब हमेशा से हमारे भव्य दावतों का मुख्य हिस्सा रहे हैं. पनीर, मशरूम, आलू से लेकर चिकन और मटन तक- चुनने के लिए शाकाहारी और मांसाहारी टिक्कों की एक लबी लिस्ट है.

Achari Fish Tikka Recipe: इस अचारी फ्लेवर के साथ रेगुलर फिश टिक्का को दें मसालेदार स्पिन
  • शाकाहारी और मांसाहारी टिक्कों की एक लबी लिस्ट है.
  • अपने रेगुलर फिश टिक्का के स्वाद को एक ट्विस्ट देना चाहते हैं.
  • फिश टिक्का की इस रेसिपी के साथ इसे एक यूनिक स्पिन देने का समय है.

टिक्का और कबाब हमेशा से हमारे भव्य दावतों का मुख्य हिस्सा रहे हैं. पनीर, मशरूम, आलू से लेकर चिकन और मटन तक- चुनने के लिए शाकाहारी और मांसाहारी टिक्कों की एक लबी लिस्ट है. एक ऐसी लोकप्रिय किस्म के टिक्का जिसका लोग मजा लेते हैं, वह है स्वादिष्ट फिश टिक्का! मसालों के मिश्रण से भरपूर और तंदूर में पके, फिश टिक्का में एक स्मोकी और रसीला स्वाद होता है जो किसी भी अवसर को जीवंत कर देगा. फिश टिक्का एक पारंपरिक मुगलई ऐपेटाइज़र है जो किसी भी पार्टी में मिल सकता है. चाहे आप फैमिली फ्रेंड्स के साथ हों या किसी शादी में, यह रेसिपी हमेशा इस मौके को और बढ़ा देती है. हालांकि, अगर आप अपने रेगुलर फिश टिक्का के स्वाद को एक ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो यह अचारी फिश टिक्का की इस रेसिपी के साथ इसे एक यूनिक स्पिन देने का समय है! जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फिश टिक्का आचार के तीखे स्वादों के साथ मिलाया जाता है जो आपके स्वाद को बढ़ा देगा.

सिर्फ तीन सामग्री के साथ विंटर स्पेशल पॉपुलर गुजराती मिठाई सुखड़ी- Recipe Video

vsmivnag

यह डिश बनाना आसान है और जब इसे मसालेदार चटनी के साथ जोड़ा जाता है, तो अपने आप एक अल्टीमेंट डिश खाने के लिए तैयार हो जाती है. आपको बस एक मैरिनेट तैयार करना है और फिश को उस में कुछ देर के लिए रेस्ट देना है. फिर बस इसे ओवन में बेक करें या इसे तवे पर रोस्ट करें.  आपके हाथों में सिर्फ 20 मिनट के अंदर ही एक स्वादिष्ट मसालेदार फिश टिक्का तैयार हो कर आ जाएगा! पूरी रेसिपी नीचे देखें:

घर पर कैसे बनाएं अचारी टिक्का | अचारी टिक्का रेसिपी:

एक बाउल में नींबू का रस, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और 10 मिनट तक के लिए एक तरफ रख दें. अब एक दूसरे बाउल में दही लें, इसमें लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अचार का मसाला और तेल डालकर मिक्स करें. इस मिश्रण में फिश फिलेट्स डालें और 20 मिनट मैरीनेट होने दें. इसके बाद स्क्यूअर में फिश के टुकड़ों को लगाएं और तंदूर में रोस्ट करें. आप इन्हें नॉनस्टिक पैन में भी रोस्ट कर सकते हैं या 180 डिग्री प्रीहिट ओवन में 15 मिनट के लिए बेक करें. पुदीने की चटनी और प्याज के छल्लों के साथ सर्व करें.

अचारी फिश टिक्का की पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

आज ही इस स्वादिष्ट टिक्का रेसिपी को आजमाएं और नीचे कमेंट बॉक्स में बताएं, यह स्वादिष्ट रेसिपी आपको कैसी लगी!

ब्रेकफास्ट के लिए कुछ ही मिनटों में कैसे बनाएं चीज एग सैंडविच- Recipe Inside
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Achari Fish Tikka, Achari Fish Tikka Recipe, Achari Fish Tikka Recipe In Hindi, Fish Tikka, Fish Tikka Recipe, Fish Tikka Recipe In Hindi, फिश टिक्का, अचारी फिश टिक्का, टिक्का
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com