Desert Sand Dishwash Powder: अक्सर लोग रेगिस्तान की रेत को सिर्फ बंजर और बेकार समझते हैं, लेकिन एक देसी कंटेट क्रिएटर ने इसे काम की चीज बनाकर हर किसी को चौंका दिया है. उसने न केवल रेगिस्तान की तपती धूप में मेहनत की, बल्कि वहां की रेत से एक अनोखा प्रोडक्ट तैयार कर दिखाया, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं. इस बंदे ने रेगिस्तान की तपती रेत और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके बर्तन साफ करने वाला डिशवॉश पाउडर बनाया है. अब रेस्टोरेंट के बड़े बड़े शेफ और मैनेजर भी इसका डेमो देखकर दंग रह गए हैं.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: मिल गई विंडोज वॉलपेपर वाली असली जगह, नजारा देख फटी रह जाएंगी आंखें
रेगिस्तान की कड़कड़ाती धूप से जुटाई रेत (Desert sand dishwash powder unique experiment)
वायरल वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि, एक शख्स कड़ाके की धूप में रेगिस्तान के बीचों बीच पहुंचता है और बड़े बड़े कांच के जारों में गर्म रेत भरकर वहां से निकल जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, वहां की चिलचिलाती गर्मी में रेत जुटाना बेहद मुश्किल था, लेकिन उसने जार भरकर गाड़ी तक पहुंचाए. इसके बाद वह घर आया और रेत को अच्छी तरह छानकर उसमें रीठा जैसी प्राकृतिक जड़ी बूटियों का मिश्रण तैयार करके मिलाकर, एक पाउडर तैयार कर लिया.
रेस्टोरेंट के किचन में जाकर दिया लाइव डेमो (Desert sand dishwash powder restaurant demo)
प्रोडक्ट तैयार होने के बाद शख्स ने इसकी प्रोफेशनल पैकेजिंग की और फिर इसे टेस्ट करने सीधे एक बड़े रेस्टोरेंट में पहुंच गया. उसने वहां के मैनेजर और किचन स्टाफ से बात की और गंदे बर्तन साफ करके दिखाने की बात कही. सामान्य लिक्विड से जो दाग नहीं छूट रहे थे, वो जिद्दी दाग इस रेत वाले पाउडर से रगड़ते ही पूरी तरह चमक उठे.
ये भी पढ़ें:-23 साल बाद पहली बार देखी मां, VIDEO CALL पर उमड़ पड़ा जज्बातों का सैलाब, इमोशनल पल वायरल
कमाल का हुनर देख रेस्टोरेंट मैनेजर भी हुए इम्प्रेस (dishwash powder from desert sand)
बर्तनों की चमक देखकर रेस्टोरेंट के शेफ और मैनेजर पूरी तरह हैरान रह गए. उन्होंने इस प्रोडक्ट की खूब तारीफ की और शख्स को अपना सपोर्ट दिया. बंदे ने उन्हें अपना कांटेक्ट नंबर भी शेयर किया, ताकि वे आगे बल्क में ऑर्डर दे सकें. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो deluxebhaiyaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 3.3 मिलियन लोग लाइक कर चुके है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं