विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2017

दंपति के बेडरूम में मिला दुनिया का दूसरा सबसे विषैला सांप, तस्वीरें देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में, जहां एक दंपति सोने के लिए अपने बेडरूम में गया, लेकिन वहां दुनिया के दूसरे सबसे विषैले सांप के दर्शन उन्हें हो गए. फिर क्या था देखते ही देखते वह दंपति वहां से भाग खड़ा हुआ. 

दंपति के बेडरूम में मिला दुनिया का दूसरा सबसे विषैला सांप, तस्वीरें देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
ब्रिसबेन में एक दंपति के बेडरूम में मिला विषैला सांप
  • ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन की है यह घटना
  • दंपति के बेडरूम में मिला विषैला सांप
  • फेसबुक पर सांप की तस्वीर हो गई वायरल
ब्रिसबेन: दुनिया में कुछ ऐसी घटनाएं घटती रहती है, जो आपके रोंगटे खड़े कर देती हैं. सोचो आप सोने के लिए बिस्तर पर जाएं और वहां आपको सांप दिख जाए तो जाहिर सी बात है किआपके रोंगटे खड़े हा जाएंगे. ऐसा ही कुछ हुआ है ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में, जहां एक दंपति सोने के लिए अपने बेडरूम में गया, लेकिन वहां दुनिया के दूसरे सबसे विषैले सांप के दर्शन उन्हें हो गए. फिर क्या था देखते ही देखते वह दंपति वहां से भाग खड़ा हुआ. 

यह भी पढे़ं: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पर शेर ने किया हमला, Video देखकर हर कोई सहम गया

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक दंपति ने अपने जीवन का सबसे बड़ा सदमा उस समय सहा, जब उन्हें दुनिया के दूसरे सबसे विषैले सांप (पूर्वी ब्राउन सांप) के दर्शन अचानक से बेडरूम हो गए. यह दंपति सोने के लिए अपने बेडरूम में जा रहे थे. लेकिन उन्होंने जैसे ही बिस्तर पर से चादर हटाया, तो उन्हें वहां छिपा हुआ सांप दिखा. एलीट स्नैप कैचिंग सर्विसेज ने सांप की इस तस्वीर को 20 सितंबर को फेसबुक पर पोस्ट कक लिखा, “यह सांप एक अनाम युगल के बेडरूम में पाया गया था. इस विषैले सांप का सामना करने के लिए यह सबसे अच्छी जगह नहीं है.”


यह भी पढे़ं: कोका कोला की बोतल जैसी कॉस्ट्यूम पहनकर लूट लिया रेस्टोरेंट, वीडियो वायरल

उन्होंने बताया कि यह ब्राउन सांप आम तौर पर ज्यादा आक्रामक नहीं होते हैं और इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसे हालात में इसका परिणाम प्रतिकूल हो सकता था. गनीमत है कि  4.5 फुट लंबे इस सांप को वहां से सुरक्षित से हटा दिया गया. बता दें कि सांप की यह तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई. इस फेसबुक पोस्ट पर 2,300 से अधिक लोगों ने कमेंट किए और 2,000 से अधिक लोगों ने इसे शेयर किया.

VIDEO:कुत्ते को घुमाने के लेकर दिल्ली के सफदरजंग इलाके में चली गोली
एक यूजर ने इस संबंध में कमेंट किया, जबसे मैंने इस पोस्ट को देखा है, तबसे ही अपने जूतों, टॉयलेट और सोने से पहले बेड के नीचे देखता हूं” दूसरे यूजर ने लिखा कि सोने से पहले वह सब खिड़कियां और दरवाजे बंद कर देते हैं. द टेलीग्राफ के अनुसार, यह पूर्वी ब्राउन सांप की लंबाई 7 फीट तक बढ़ सकती है और उनके जहर से रक्त का थक्का भारी हो जाता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venomous Snake, Brisbane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com