विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2018

चीन ने फिर किया बड़ा कारनामा, पहली बार रोबोट को बनाया न्यूज एंकर, देखें VIDEO

China को हमेशा से कुछ न कुछ नया करने के लिए जाना जाता है. चीन जो आविष्कार करता है उसको देखकर दुनिया हैरान रह जाती है. इस बार चीन ने फिर बड़ा कारनामा करके दिखाया है. पहली बार रोबोट को टीवी पर न्यूज पढ़ते देखा गया.

Also Read in
चीन ने फिर किया बड़ा कारनामा, पहली बार रोबोट को बनाया न्यूज एंकर, देखें VIDEO
China को हमेशा से कुछ न कुछ नया करने के लिए जाना जाता है. चीन जो आविष्कार करता है उसको देखकर दुनिया हैरान रह जाती है. इस बार चीन ने फिर बड़ा कारनामा करके दिखाया है. पहली बार रोबोट को टीवी पर न्यूज पढ़ते देखा गया. सभी को लगा कि कोई शख्स न्यूज पढ़ रहा है. लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. असल में ये रोबोट है. जैसे ही लोगों को पता चला कि वो हैरान रह गया. दिखने में और आवाज में वो बिलकुल इंसान जैसा है. लेकिन असल में वो रोबोट है. चीन के Xinhua की न्यूज एजेंसी ने रोबोट को न्यूज एंकर की सीट पर बिठाया और न्यूज पढ़वाई. 

काम में हुए लेट तो पीना पड़ेगा पेशाब और खाने होंगे कॉकरोच, ये है इस कंपनी की सज़ा, देखें PHOTOS

South China Morning Post की खबर के मुताबिक, Xinhua ने दो रोबोट्स को हायर किया है. एक इंग्लिश में और दूसरा चीनी भाषा में न्यूज पढ़ता है. दो दिन पहले रोबोट को कैमरे के सामने बिठाया गया. उसने इंग्लिश में न्यूज प्रेजेंट की. कई लोग आवाज से समझ गए कि वो रोबोट है तो कुछ लोग समझ ही नहीं सके. 

...जब साइबर सिटी गुड़गांव में धू-धू कर जलने लगी कार, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

देखें VIDEO:
 
South China Morning Post को इंटरव्यू देते हुए न्यूज चैनल Xinhua ने कहा- ये रोबोट्स Xinhua न्यूज एजेंसी की रिपोर्टिंग टीम में शामिल हो चुके हैं. वो बाकी एंकर्स की तरह ही काम करेंगे. जो चीनी और अंग्रेजी भाषा में न्यूज पढ़ेंगे. 

Guardian को Xinhua ने बताया- ये रोबोट्स हमने और चीनी सर्च इंजन सोगोऊ ने डेवेलप किए हैं. इन रोबोट्स ने आवाज, फेस एक्सप्रेशन और एंकर्स के बाकी कामों को सीखा है. जो बिलकुल उनकी तरह ही बात करते हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, World's First AI News Anchor, AI News Anchors
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com