विज्ञापन

ऑफिस रोमांस...वायरल सर्वे के इन आंकड़ों ने उड़ा दी सबकी नींद!

नौकरी के साथ-साथ दफ्तर में नैन-मटक्का करने वालों का कच्चा चिट्ठा खुल गया है, जहां वफादारी के वादों के बीच 40 फीसदी लोग 'धोखे' का खेल खेल रहे हैं. गॉसिप और ब्रेकअप के डर के साये में पनपने वाली इस 'ऑफिस वाली मोहब्बत' ने वर्क-लाइफ बैलेंस का ऐसा कबाड़ा किया है कि, अब लोग डेस्क पर बैठने से भी कतराने लगे हैं.

ऑफिस रोमांस...वायरल सर्वे के इन आंकड़ों ने उड़ा दी सबकी नींद!
क्या आप भी कर रहे हैं ऑफिस डेटिंग? गॉसिप और ब्रेकअप के डर के बीच वायरल सर्वे ने खोली पोल!
Pexels

Office romance survey results: क्या आपके दफ्तर में भी कोई ऐसा है, जिसे देखकर दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं? अगर हां, तो संभल जाइए. ऑफिस रोमांस को लेकर आई एक ताजा रिपोर्ट ने वर्कप्लेस के 'इश्क' का ऐसा काला चिट्ठा खोला है कि, अच्छे-अच्छों के पसीने छूट गए हैं. यकीन मानिए, गॉसिप से ज्यादा इस सर्वे में छिपे 'धोखे' के आंकड़े आपको हैरान कर देंगे. दफ्तर की नौ घंटे की शिफ्ट और बाहर की सिमटती दुनिया ने अब सहकर्मियों को एक-दूसरे के बेहद करीब ला दिया है. ऑफिस के कोने में होने वाली वो गुफ्तगू अब सिर्फ काम तक सीमित नहीं रही. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

दफ्तर का प्यार कहीं पड़ न जाए भारी (Workplace affairs and cheating)

फोर्ब्स की एक ताजा रिपोर्ट ने इस पर से पर्दा उठाया है, जिसके मुताबिक 60 फीसदी से ज्यादा लोग अपनी जिंदगी में कभी न कभी ऑफिस वाली मोहब्बत के चक्कर में पड़ चुके हैं. लोग मानते हैं कि जब बाहर किसी से मिलने का वक्त ही नहीं मिलता, तो डेस्क के पास बैठा साथी ही सबसे 'कंफर्टेबल' लगने लगता है. सर्वे कहता है कि करीब 65 प्रतिशत लोगों को दफ्तर में पार्टनर ढूंढना इसलिए पसंद आता है, क्योंकि वहां एक-दूसरे की प्रोफेशनल दिक्कतों को समझने वाला हमदर्द मिल जाता है, लेकिन ठहरिए...ये दास्तान जितनी हसीन दिखती है, उतनी है नहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

वफादारी में सेंध और गॉसिप का बाजार (Office Affairs and Workplace Cheating Stats)

इस रिपोर्ट का सबसे सनसनीखेज हिस्सा वो है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे. ऑफिस रोमांस में शामिल होने वाले 40 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया है कि, उन्होंने अपने पार्टनर को किसी दूसरे सहकर्मी के साथ 'चीट' किया है, यानी वफादारी के वादे ऑफिस की राजनीति और रंजिशों के बीच दम तोड़ रहे हैं. ऊपर से 60 फीसदी लोगों का कहना है कि, जैसे ही अफेयर का पता चलता है, सहकर्मियों का नजरिया और गॉसिप करने का अंदाज बदल जाता है.

ये भी पढ़ें:-खुद को कैंसर मरीज बताकर...इस 'हसीना' डकार लिए 70 लाख, लोगों से जुटाए पैसों पर ऐसे कर रही थी ऐश

इतना ही नहीं, 54 फीसदी लोग मानते हैं कि दफ्तर की इस डेटिंग ने उनके वर्क-लाइफ बैलेंस का कबाड़ा कर दिया है. ब्रेकअप हो जाए तो रोजाना उसी शख्स का चेहरा देखना किसी सजा से कम नहीं लगता.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

शादी की शहनाई और एचआर की सख्ती (HR Policies on office romance)

हालांकि, हर कहानी का अंत बुरा नहीं होता. इस सर्वे में एक राहत भरी खबर भी है कि 43 फीसदी लोगों ने अपने ऑफिस वाले साथी के साथ सात फेरे भी लिए हैं. कंपनियां भी अब इस हकीकत को भांप रही हैं. करीब 62 फीसदी कर्मचारियों ने अपने रिश्ते की जानकारी ईमानदारी से HR को दे दी थी, ताकि आगे चलकर कोई कानूनी या प्रोफेशनल पचड़ा न फंसे. अब कई संस्थान इसे गलत मानने के बजाय बेहतर तरीके से मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि दफ्तर का माहौल न बिगड़े.

ये भी पढ़ें:-चमकते फ्लैट्स का कड़वा सच: हाई-राइज बिल्डिंग में रहने वाली महिला का छलका दर्द, बोलीं- यहां जेल में रहने जैसा है

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com