विज्ञापन

टीचर की नौकरी छोड़ शुरू किया ताबूत का बिजनेस, अब सालाना कमा रही है 50 करोड़ रुपये से ज्यादा

चीन की 29 वर्षीय महिला ने टीचर की नौकरी छोड़ यूरोप को ताबूत बेचने का कारोबार शुरू किया और अब सालाना 6 मिलियन डॉलर कमा रही हैं. जानिए उनकी सफलता की पूरी कहानी.

टीचर की नौकरी छोड़ शुरू किया ताबूत का बिजनेस, अब सालाना कमा रही है 50 करोड़ रुपये से ज्यादा
29 साल की महिला ने ताबूत बेचकर खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

चीन की 29 वर्षीय लिसा लियू की कहानी इन दिनों चर्चा में है. शेडोंग प्रांत के हेज़े शहर की रहने वाली लियू पहले एक टीचर थीं, लेकिन नौकरी के दबाव और लगातार थकान की वजह से उन्होंने करियर बदलने का फैसला किया. जुलाई 2023 में लिया गया यह फैसला आज उन्हें करोड़ों की कमाई तक पहुंचा चुका है. 

कैसे शुरू हुआ ताबूत का कारोबार

एक इंटरव्यू के दौरान लियू को ताबूत बनाने वाली कंपनी में काम करने का मौका मिला. उनके बॉस ने उन्हें फैक्ट्री का पूरा प्रोसेस दिखाया, जिसमें लकड़ी काटने से लेकर नक्काशी और असेंबली तक की प्रक्रिया शामिल थी. शुरुआत में उन्हें ताबूत को लेकर डर और अंधविश्वास था, लेकिन फैक्ट्री कर्मचारियों के सामान्य नजरिए को देखकर उनका डर खत्म हो गया. कुछ कर्मचारी तो खाली कलश का इस्तेमाल घर में स्टोरेज बॉक्स के रूप में भी करते थे.

यूरोप के लिए खास डिजाइन

लियू का बिजनेस मुख्य रूप से यूरोप, खासकर इटली के बाजार पर केंद्रित है. उन्होंने बताया, कि चीनी ताबूत भारी और गहरे रंग के होते हैं, जबकि इटली में हल्के ताबूत पसंद किए जाते हैं, जिन पर धार्मिक नक्काशी होती है. चीन में आमतौर पर केवल शव का अंतिम संस्कार होता है, जबकि इटली में ताबूत को भी शव के साथ ही जलाया जाता है.

सस्ती कीमत, बड़ा बाजार

हेज़े क्षेत्र में लगभग 30 लाख पॉलोनिया पेड़ हैं. इस लकड़ी की खासियत यह है कि यह हल्की, कम ज्वलनशील और अच्छी बनावट वाली होती है, जो यूरोपीय बाजार के लिए उपयुक्त है. यहां बने ताबूत की कीमत 90 से 150 डॉलर के बीच होती है, जबकि यूरोप में यही कीमत 1,100 से 2,100 डॉलर तक होती है. यही वजह है कि इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है. लियू की फैक्ट्री हर साल करीब 40,000 ताबूत यूरोप भेजती है और इससे लगभग 40 मिलियन युआन (करीब 6 मिलियन डॉलर) का सालाना राजस्व होता है.

चीन में तेजी से बढ़ रहा अंतिम संस्कार उद्योग

चीन के कई क्षेत्रों में अंतिम संस्कार से जुड़े उत्पादों का बड़ा उद्योग विकसित हो चुका है. हेबेई प्रांत का मेइबेइझुआंग गांव इस क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बन गया है, जहां अंतिम संस्कार के कपड़े, फूलों की मालाएं और बॉडी बैग जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं. अब यहां पर्यावरण अनुकूल उत्पाद भी बनाए जा रहे हैं, जैसे बायोडिग्रेडेबल कागज और इलेक्ट्रॉनिक फूल, जिन्हें ई-कॉमर्स के जरिए यूरोप, अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया तक बेचा जा रहा है. 36kr की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गांव के अंतिम संस्कार उत्पाद उद्योग का वार्षिक उत्पादन मूल्य 1 अरब युआन से ज्यादा है. लियू का कहना है कि चुनौतियां जैसे यूरोपीय नियमों में बदलाव और बढ़ती शिपिंग लागत जरूर हैं, लेकिन भविष्य को लेकर वह आशावादी हैं. उनके शब्दों में, हर दिन लोग मरते हैं और हर किसी को एक दिन ताबूत की जरूरत होती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: गोलगप्पे के पानी से निकला ज़िंदा चूहा! Video ने उड़ाए लोगों के होश, बोले- प्लीज़ कह दो कि ये AI है...

कार साफ कर रही थी बुजुर्ग महिला, देखकर शख्स ने किया ऐसा काम, Video देख भर आएंगी आंखें

3 लाख रुपये सैलरी, फिर भी बचते हैं कितने? महिला ने खोला पूरा खर्च का हिसाब, जानिए कहां जा रहा पूरा पैसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com