इंटरनेट के जमाने में जिंदगी बहुत ही आसान हो गई है. मोबाइल के जरिए हम घर बैठे ही अपनी मनपसंद चीज ऑर्डर कर देते हैं. एक महिला ने भूख लगने पर फूड-डिलीवरी ऐप के जरिए पनीर सैंडविच ऑर्डर किया था, मगर रेस्टोरेंट ने महिला को चिकन सैंडविच दे दिया. महिला ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य अधिकारी को की और 50 लाख रुपये मुआवजे के रूप में भी मांगी.
ये मामला गुजरात के अहमदाबाद का है. निराली नाम की एक महिला ने 3 मई को अपने ऑफिस से पनीर सैंडविच ऑर्डर किया था, मगर निराली को रेस्टोरेंट ने चिकन सैंडविच ऑर्डर कर दिया. निराली पूरी तरह से शाकाहारी है. उसने बताया कि पहले उसे लगा कि पनीर इतना सख्त क्यों है, बाद में उसने सोचा कि सोया होगा. मगर सैंडविच में चिकन मौजूद था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
India Today की रिपोर्ट के अनुसार, निराली ने बताया कि पूरी जिंदगी उसने नॉन वेज नहीं खाया है. उसने अहमदाबाद नगर निगम में मौजूद उप स्वास्थ्य अधिकारी को इसकी शिकायत की. शिकायत के बाद फूड डिपार्टमेंट ने रेस्टोरेंट पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, निराली ने बताया कि 5 हजार रुपये काफी नहीं. उसने कहा कि मैं कंज्यूमर कोर्ट में इसकी शिकायत करूंगी.
निराली ने कहा कि उसने 50 लाख रुपये का मुआवजा मांगा है. उसने कहा मैं इससे भी अधिक मांग सकती थी, मगर ये सही होता. उसने कहा कि अभी तक रेस्टोरेंट की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं