अक्सर हम ऐसे लोगों को देखते ही रहते हैं जो किसी शख्स की मदद के लिए हरसंभव कोशिश करते हैं. ऐसे लोगों की कहानियां हमेशा ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रहती है. लेकिन कुछ एक बार लोग ऐसी दरियादिली दिखा देते हैं, जिसे देख हर कोई हैरान रह जाता है. इन दिनों कैलिफोर्निया (California) के रैंचो मिराज (Rancho Mirage) में रहने वाली 86 साल की एक बुजुर्ग महिला ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि अब हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है.
सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया (California) के रैंचो मिराज (Rancho Mirage) में 86 साल की मैरियन फॉरेस्ट (Marion Forrest) रहती हैं. जो हर हफ्ते ड्यूक के मिनी मार्ट (Duke's Mini Mart) पर जाकर लॉटरी टिकट (Lottery Ticket) खरीदती थीं. हालांकि कई बार टिकट लेने के बाद भी उनका जैकपॉट (Jackpot) नहीं लग पा रहा था, लेकिन पिछले हफ्ते उनकी 300 डॉलर की उनकी लॉटरी लग गई.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
यहां देखिए वीडियो-
असल में इसी के बाद से हर जगह उनकी दरियादिली के चर्चे होने लगे. मैरियन फॉरेस्ट ने लॉटरी (Lottery) की जीती राशि की आधी रकम यानी 150 डॉलर उस दुकानदार को दे दिया जिससे वह टिकट खरीदती थीं. मैरियन ने बताया कि स्टोर के कैशियर वॉल्टर का व्यवहार उनके साथ हमेशा अच्छा रहा है. पिछली बार जब टिकट लेने के दौरान उनसे कुछ गलती हुई थी तो उसने ही इसे सही कराया था. उस वक्त ही उन्होंने वॉल्टर से कहा था कि अगर वह कोई इनाम जीतेंगी तो आधा इनाम (Prize) उसे देंगी.
ये भी पढ़ें: छोटे बच्चे ने दिखाई कमाल की स्कीइंग स्किल, वीडियो देख हर कोई करने लगा तारीफ
इस खबर को सुनने के बाद हर कोई मैरियन की प्रशंसा कर रहा है. 300 डॉलर जीतने में वो कामयाब रहीं. ऐसे में अपने वादे के अनुसार उन्होंने आधा पैसा वॉल्टर के साथ शेयर किया. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि मैरियन गुब्बारे लेकर स्टोर में घुसती हैं. वह एक हाथ में सफेद रंग का लिफाफा लेकर कैशियर वॉल्टर के पास जाती हैं. वॉल्टर उनसे पूछता है कि क्या आपने इनाम जीता? इस पर मैरियन हंसते हुए कहती हैं कि हां, इसके बाद वह हंसते हुए वॉल्टर को आधी रकम दे देती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं