Woman on car bonnet reel: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग कई बार ऐसे कदम उठा लेते हैं, जो उन्हें भारी पड़ जाते हैं. ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आया है, जहां एक महिला ने इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा दीं. महिला ने चलती कार के बोनट पर बैठकर एक रील बनाई, जो देखते ही देखते वायरल हो गई, लेकिन यह वायरल रील अब उस पर भारी पड़ गई है, क्योंकि यूपी पुलिस ने महिला के खिलाफ लंबा चालान काट दिया है. इस चालान के बाद ये कह पाना मुश्किल है कि अब वह दोबारा कार के बोनट पर चढ़ेंगी या नहीं, क्योंकि पुलिस ने महिला के खिलाफ एक-दो हजार का नहीं बल्कि 22 हजार रुपये का चालान काटा है.
Reel के लिए सारी हदें पार (Viral video Auraiya)
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एक चलती कार के बोनट (Car bonnet stunt video) पर बैठी है और स्टाइल में पोज कर रही है. यह वीडियो किसी व्यस्त सड़क पर शूट किया गया लगता है, जहां ट्रैफिक भी नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने मिलेजुले रिएक्शन दिए. कुछ ने इसे एंटरटेनिंग बताया, तो कई यूजर्स ने महिला की गैर-जिम्मेदाराना हरकत की आलोचना की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कार के बोनट पर चढ़कर बना रही थीं रील (Car bonnet stunt video)
वीडियो पर ध्यान देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार के मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की. जांच में पता चला कि कार और महिला दोनों औरैया जिले के हैं. नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कुल 22,500 रुपये का चालान काटा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया के लिए कंटेंट बनाते समय सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें.
यहां देखें वीडियो
रील का नशा महिलाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।
— Manraj Meena (@ManrajM7) April 20, 2025
अब इस मोहतरमा को ही देख लो कार के बोनट पर बैठ कर रील बना रही है।
अब मैडम का 22500 का चालान काट दिया गया है। pic.twitter.com/nioeAsDSph
पुलिस ने काटा चालान (UP Police challan viral video)
यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया के खतरनाक ट्रेंड्स पर सवाल खड़ा करती है, जहां लोग लाइक्स और व्यूज़ के लिए जान की बाजी लगा देते हैं. पुलिस प्रशासन भी अब ऐसे मामलों पर नजर रख रहा है और सख्ती से कार्रवाई कर रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को @ManrajM7 नाम के अकाउंट से शेयर किया है, वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'रील का नशा महिलाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. अब इस मोहतरमा को ही देख लो कार के बोनट पर बैठ कर रील बना रही है. अब मैडम का 22500 का चालान काट दिया गया है.'
'मैडम का जलवा' (Car bonnet stunt video)
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया था, जिसे shivani_chauhan_0499 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था. वायरल हो रहे वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा, मैडम का जलवा है. दूसरे यूजर ने लिखा कि, आजकल लोग रील के लिए जान भी जोखिम में डाल रहे हैं.
ये भी पढ़ें :-बिस्तर पर चैन से सो रहा था शख्स, अचानक छत से गिरा बड़ा सा अजगर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं