Windows Wallpaper Real Location: हर किसी के लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन पर कभी न कभी गुफा और समुद्र के किनारे जैसा दिल छू लेने वाला वॉलपेपर जरूर आया होगा. गुफा के अंदर से दिखता हुआ समुद्र और सामने खड़े विशाल चट्टानों का वो खूबसूरत नजारा सालों से लोगों का ध्यान खींचते आ रहा है. पर क्या आपने कभी सोचा है कि ये कोई ग्राफिक्स नहीं, बल्कि धरती पर मौजूद एक असली जगह है. हाल ही में एक महिला ट्रैवलर ने उस आइकॉनिक विंडोज वॉलपेपर वाली असली जगह पर पहुंचकर सबको हैरान कर दिया. वहां का असली नजारा देखकर लोग अपनी खुद की आंखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-सोशल मीडिया पर लाइक्स के चक्कर में पहाड़ पर बाथटब छोड़ आया इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
स्क्रीन से सीधे रियल लोकेशन तक का सफर (Screen to Real Location Journey)
कंप्यूटर चालू करते ही स्क्रीन पर दिखने वाली गुफा और समुद्र का वो नजारा तो आप सभी को याद ही होगा. हाल ही में एक वायरल वीडियो में एक महिला ने खुद अपने लैपटॉप को लेकर उस गुफा के अंदर जा पहुंची और अपनी स्क्रीन को सामने के नजारे से मिलाया. आगे जाकर गुफा से जैसे ही रोशनी बाहर आई, बिल्कुल वही आइकॉनिक नजारा सामने दिख रहा था.
चट्टानें और समुद्र का वही अनोखा तालमेल (Rocks and Beach View Matching Reality)
गुफा से बाहर का जो नजारा दिख रहा था, वो हूबहू विंडोज की वॉलपेपर फोटो से मेल खा रहा था. दूर नीले समुद्र के बीच खड़ी दो विशाल चट्टानें और धूप की सुनहरी किरणों को देखकर ऐसा लगेगा मानो ये कोई सपना हो, लेकिन ये लोकेशन असली है. वीडियो देख चुके लोग अब इंटरनेट पर इस जगह का नाम और लोकेशन खोजने में जुट गए हैं. वीडियो को खूब देखा और पसंद किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-प्राइमरी टीचर ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, अब बच्चे खुद से लगा रहे हैं सेल्फ अटेंडेंस, वायरल हो रहा वीडियो
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं