विज्ञापन

रोज अपना ही यूरिन पीती है ये महिला...कारण जान उड़ जाएंगे आपके भी होश

दुनिया में सेहत और खूबसूरती के नाम पर लोग क्या-क्या नहीं करते, लेकिन अगर कोई कहे कि उसने अपनी त्वचा की चमक अपने ही यूरिन से पाई है, तो सुनकर शायद आप भी सन्न रह जाएं. यही दावा कर रही हैं एक महिला, जिनकी कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

रोज अपना ही यूरिन पीती है ये महिला...कारण जान उड़ जाएंगे आपके भी होश
अजीब इलाज या नया ट्रेंड? महिला का यूरिन थेरेपी वाला दावा चर्चा में

Woman Drinks Her Own Urine Daily: कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसी कहानियां सामने आती हैं, जिन्हें सुनकर पहले यकीन ही नहीं होता. सेहत और खूबसूरती के नाम पर लोग क्या-क्या आजमा रहे हैं, यह देखना भी हैरत में डाल देता है. ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने दावा किया है कि, वह रोज अपना ही यूरिन पीती है और उसे अपनी त्वचा पर भी लगाती है. उसका कहना है कि, इससे उसकी स्किन और सेहत में जबरदस्त सुधार हुआ है. हालांकि, विशेषज्ञ इस तरह के दावों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं. आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है, यही सवाल अब चर्चा में है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

कौन हैं यह महिला (Urine Therapy Skin Treatment Claim)

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के कुरांडा इलाके में रहने वाली 44 साल की लूसी ऑरा नाम की महिला ने दावा किया है कि, वह रोज अपना ही यूरिन पीती हैं. विदेशी अखबार डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लूसी इसे एक तरह की यूरिन थेरेपी बताती हैं. उनका कहना है कि पहले उनकी त्वचा धब्बेदार, सूजी हुई और मुहांसों से भरी रहती थी, लेकिन 2021 में दो महिलाओं से मिलने के बाद उन्होंने यह तरीका अपनाया और तभी से रोजाना इसे फॉलो कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:-फरवरी ही क्यों है सबसे छोटा महीना? 2000 साल पुरानी रोमन कहानी में बताया इसके पीछे की कहानी

कैसे करती हैं इस्तेमाल (Bizarre Beauty Ritual Urine Therapy)

लूसी बताती हैं कि वह दिन में एक बार अपना यूरिन पीती हैं और बचा हुआ चेहरे, बालों और त्वचा पर लगाती हैं. इतना ही नहीं, वह इससे गरारे करने और दांत साफ करने की बात भी कहती हैं. उनका दावा है कि इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और त्वचा में निखार आता है. हालांकि, मेडिकल साइंस में urine therapy को लेकर ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले हैं.

ये भी पढ़ें:-धूप आती है इसलिए रेंट 80 हजार…बेंगलुरु रेंट विवाद, क्या अब धूप के भी लगेंगे पैसे?

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urine Therapy, Lucy Aura, Woman Drinks Her Own Urine Daily, Urine Therapy Skin Treatment Claim, Bizarre Beauty Ritual Urine Therapy, Woman Uses Urine On Face And Hair, Strange Health Claims Urine Drinking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com