विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

कपल सालों से इस तरह कर रहा यूरिन का इस्तेमाल, बताया सेहत के लिए फायदेमंद, क्या वाकई ऐसा करना सही है? जान लीजिए सच

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यूरिन पीने के और स्किन पर लगाने के फायदे गिनाए गए हैं. इसके साथ ही वे यूरिन को ओरल हेल्थ, घाव भरने से लेकर डायजेशन तक के लिए बेहतर बताते हैं.

कपल सालों से इस तरह कर रहा यूरिन का इस्तेमाल, बताया सेहत के लिए फायदेमंद, क्या वाकई ऐसा करना सही है? जान लीजिए सच
वीडियो में कपल कहता है कि वे सालों से पानी की जगह यूरिन पी रहे हैं.

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी वायरल हो जाता है. कई बार चीजें इतनी सेंसिटिव होती हैं कि जो सीधे हमारी हेल्थ को इफेक्ट करती हैं. हालांकि लोग व्यूज और लाइक देखकर फिर भी ऐसी चीजों पर भरोसा कर लेते हैं. लेकिन, ऐसा करना लंबे समय में सेहत के लिए बहुत ज्यादा नुकसान कर सकता है. हाल ही में इंस्टाग्राम पेज "ऑड एडिक्शन्स" पर पोस्ट किए गए वायरल वीडियो में एक कपल सालों से यूरिन का इस्तेमाल करने के फायदों के बारे में बता रहा है. वीडियो में कपल कहता है कि वे सालों से पानी की जगह यूरिन पी रहे हैं और इसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स के तौर पर भी इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके साथ ही वे यूरिन को ओरल हेल्थ, घाव भरने से लेकर डायजेशन तक के लिए बेहतर बताते हैं. लेकिन, क्या ऐसा करना वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सही है? क्या वास्तव में यूरिन पीना या इसे त्वचा पर लगाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है?

यहां देखिए वीडियो:

यूरिन पीने या लगाने के साइड इफेक्ट्स | Side Effects of Drinking or Applying Urine

1. यूरिन शरीर का वेस्ट प्रोडक्ट है

यूरिन में यूरिया, क्रिएटिनिन, यूरिक एसिड और टॉक्सिन्स होते हैं, जो शरीर द्वारा बाहर निकाले जाते हैं. इन्हें दोबारा शरीर में लेना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

2. किडनी पर एक्स्ट्रा दबाव

किडनी का काम शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालना होता है. अगर आप यूरिन पीते हैं, तो ये टॉक्सिन्स दोबारा शरीर में चले जाते हैं, जिससे किडनी पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ सकता है और किडनी फेलियर का खतरा बढ़ सकता है.

3. यूरिन में बैक्टीरिया और इंफेक्शन का खतरा

अगर कोई व्यक्ति बीमार है, तो उसके यूरिन में बैक्टीरिया या वायरस हो सकते हैं. इसे पीने या स्किन पर लगाने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है.

4. त्वचा पर जलन और एलर्जी

यूरिन को स्किन पर लगाने से कुछ लोगों को जलन, खुजली, रैशेज या एलर्जी हो सकती है, खासकर अगर स्किन सेंसिटिव है.

5. डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है

यूरिन में नमक और अन्य अपशिष्ट होते हैं, जिनका बहुत ज्यादा सेवन शरीर में डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस कर सकता है.

यूरिन थेरेपी को लेकर कई तरह के मिथक हैं, लेकिन विज्ञान के अनुसार यह स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित नहीं है. यूरिन में हानिकारक टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो लंबे समय तक सेवन करने पर गंभीर बीमारियां पैदा कर सकते हैं.

Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Side Effects Of Drinking Urine, Urine Consumption Side Effects, Health Risks Of Drink Urine, Urine Treatment Dangers, Urine Toxicity, Bacterial Infection Risk, Skin Irritation From Urine, Ammonia Effects On Skin, Urine And Skin Allergies, Urine Composition Effects, Harmful Bacteria In Urine, Urine PH And Skin Damage, Urea And Skin Reactions, Risks Of Auto-urine Therapy, Urine Therapy, Urine Benefits, Drinking Urine, Applying Urine On Skin, Urine Treatment, Health Benefits Of Urine, Urine Skincare, Myths About Urine Therapy, Is Urine Safe To Drink, Scientific Facts About Urine Therapy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com