विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

VIDEO: कैमरे के सामने थी रिपोर्टर, सामने से किसी ने जोर से मारी बर्फ, फिर...

अमेरिकी न्यूज चैनल FOX6 News Milwaukee की रिपोर्टर एमी डुपॉन्ट कैमरे के सामने लाइव जाने वाली थीं. विसकोनसिन शहर की वो मौसम की जानकारी देने जा रही थीं. चैनल की पूरी टीम उस वक्त मस्ती के मूड में थी.

VIDEO: कैमरे के सामने थी रिपोर्टर, सामने से किसी ने जोर से मारी बर्फ, फिर...
अमेरिकी न्यूज चैनल FOX6 News Milwaukee की रिपोर्टर एमी डुपॉन्ट को लाइव में मारी बर्फ.
  • लाइव पर जाने से पहले रिपोर्टर को मारी बर्फ.
  • FOX6 News Milwaukee की रिपोर्टर हैं एमी डुपॉन्ट.
  • सोशल मीडिया पर चैनल ने ही वीडियो पोस्ट किया है जो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली: ठंड का मौसम आ चुका है. भारत में इसका असर दिखने लगा है. वहीं कुछ हिस्सों में बर्फ पढ़ने लगी है. अमेरिका में तो हर जगह बर्फ पढ़ रही है. एक ऐसा वीडियो देखने को मिला जो आपको हंस-हंसकर लोट-पोट कर देगा. जी हां, एक टीवी चैनल पर रिपोर्टर मौसम के बारे में बताने के लिए बर्फ के बीच खड़ी थी तभी कोई बर्फ उनके चेहरे पर मार देता है. उसके बाद जो रिएक्शन देखने को मिला वो वाकई हंसाने वाला था. आइए दिखाते हैं आखिर हुआ क्या था...

पढ़ें- जुड़वां भाइयों ने की जुड़वां बहनों से शादी, वीडियो देखकर हो जाएंगे कंफ्यूज

अमेरिकी न्यूज चैनल  FOX6 News Milwaukee की रिपोर्टर एमी डुपॉन्ट कैमरे के सामने लाइव जाने वाली थीं. विसकोनसिन शहर की वो मौसम की जानकारी देने जा रही थीं. चैनल की पूरी टीम उस वक्त मस्ती के मूड में थी. तभी चैनल का फोटोग्राफर उनके मजे के लिए बर्फ का एक गोला बनाकर उनके तरफ फेंक देता है. जिसके बाद लगता है कि रिपोर्टर फोटोग्राफर पर गुस्सा करेंगी. लेकिन वो जोर-जोर से हंसने लगती हैं. 

पढ़ें- 2017 में लोगों ने गूगल में सर्च किए ये 5 सवाल, जानिए क्या हैं इनके जवाब

चेहरे पर बर्फ लगते ही सभी घबरा जाते हैं क्योंकि कुछ ही सेकंड में उनके कैमरे के सामने लाइव जाना था. तभी फोटोग्राफर आता है और चेहरे से बर्फ हंटाने लगता है. बता दें, कुछ ही दिन में क्रिसमस आने वाला है जिसके लिए हर जगह सभी उत्साहित हैं. ये वीडियो चैनल ने ही यूट्यूब पर अपलोड किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

पढ़ें- जिसने खोला पीएम मोदी के चमकते चेहरे का राज, जानिए उसके बारे में सबकुछ

देखें वीडियो:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reporter, Snowball, USA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com