विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर कमाई का फार्मुला हासिल कर चुका है ये डायरेक्टर, हर फिल्म रही ब्लॉकबस्टर, अब दांव पर 1500 करोड़

हम जिस डायरेक्टर की बात कर रहे हैं उन्होंने अबतक जितनी भी फिल्में बनाई हैं उन सभी को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब हर किसी की नजर इनकी आने वाली फिल्म पर टिकी हैं.

बॉक्स ऑफिस पर कमाई का फार्मुला हासिल कर चुका है ये डायरेक्टर, हर फिल्म रही ब्लॉकबस्टर, अब दांव पर 1500 करोड़
आदित्य धर बन गए हैं बॉक्स ऑफिस के मास्टर
Social Media
नई दिल्ली:

सिनेमा की दुनिया में कई डायरेक्टर हर साल फिल्में बनाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो कम काम करके बड़ा असर छोड़ते हैं. आदित्य धर उन्हीं चुनिंदा नामों में शामिल हो चुके हैं. पिछले करीब सात साल में उन्होंने बतौर डायरेक्टर सिर्फ तीन फिल्में बनाई हैं मगर इन फिल्मों का असर बॉक्स ऑफिस पर जोरदार रहा है. दो फिल्में ब्लॉकबस्टर बन चुकी हैं और अब तीसरी फिल्म धुरंधर-2 रिलीज से पहले ही चर्चा में है. ऐसे में दर्शकों के बीच एक ही सवाल घूम रहा है कि क्या आदित्य धर हिट फिल्मों की हैट्रिक पूरी कर पाएंगे.

उरी से शुरू हुआ धमाकेदार सफर

आदित्य धर ने साल 2019 में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से निर्देशन की दुनिया में एंट्री ली थी. विक्की कौशल स्टारर ये फिल्म रिलीज होते ही छा गई थी. देशभक्ति से भरी कहानी, दमदार एक्शन और कसे हुए स्क्रीनप्ले ने दर्शकों को सीट से बांधे रखा. फिल्म का डायलॉग “How's the Josh?” लोगों की जुबान पर चढ़ गया. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की और साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में जगह बनाई. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 359 करोड़ की कलेक्शन की थी.

यह भी पढ़ें: सलमान खान के स्कूल में पढ़ते हैं 800 गरीब बच्चे, यहां फ्री में मिलती हैं किताबे, कपड़े, खाना

धुरंधर ने बढ़ाया कद

उरी की सफलता के बाद आदित्य धर ने धुरंधर बनाई. इस फिल्म ने भी कमाल कर दिया. थिएटर में जबरदस्त भीड़ उमड़ी और फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. कंटेंट और प्रेजेंटेशन दोनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया. लगातार दूसरी ब्लॉकबस्टर के साथ आदित्य धर ने साबित कर दिया कि ये सिर्फ एक फिल्म वाले डायरेक्टर नहीं हैं. धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 1,300 करोड़ रुपये की कलेक्शन की थी.

Latest and Breaking News on NDTV

अब धुरंधर-2 से बड़ी उम्मीदें

अब उनकी तीसरी फिल्म धुरंधर-2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है. एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी काफी मजबूत बताए जा रहे हैं. माहौल ऐसा बन चुका है कि ट्रेड एक्सपर्ट्स भी इसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म मान रहे हैं. अब सबको इंतजार है कि रिलीज के बाद ये फिल्म क्या कमाल दिखाती है. ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू समेत चार भाषाओं में रिलीज होने वाली है. पिछली फिल्म ने देशभर में करीब 830 करोड़ कमाए तो अब चार भाषाओं में फिल्म का बिजनेस करीब 1500 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें: हूबहू मां ऐश्वर्या राय जैसी दिखने लगीं आराध्या, वैसा ही हेयर स्टाइल, वैसा ही अंदाज, लेटेस्ट तस्वीरें देख कहेंगे छोटी ऐश्वर्या राय

सिर्फ डायरेक्शन नहीं, राइटिंग और प्रोडक्शन में भी एक्टिव

डायरेक्टर बनने से पहले आदित्य धर इंडस्ट्री में बतौर राइटर सक्रिय रहे हैं. उन्होंने फिल्म आक्रोश और तेज के लिए डायलॉग लिखे थे. इसके अलावा साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 370 में वो प्रोड्यूसर भी रहे. इस फिल्म को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.कुल मिलाकर आदित्य धर का ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत दिखता है. कम फिल्में बनाकर भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. अब सारी नजरें धुरंधर-2 पर टिकी हैं. अगर ये फिल्म भी हिट होती है तो उनका सक्सेस रेट शानदार हो जाएगा और करियर ग्राफ और तेजी से ऊपर जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Dhar, Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Release Date, Dhurandhar 2 Box Office Collection, Dhurandhar 2 Collection, Dhurandhar 2 Box Office Report, Dhurandhar 2 News, Dhurandhar 2 Cast, Dhurandhar 2 Director, Ranveer Singh, Aditya Dhar News, Aditya Dhar Movies, Aditya Dhar Hit Formula, Aditya Dhar Hit Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com