- Wi-Fi पर शख्स ने यूजरनेम लिखा था- 'Join Hizbul Mujahideen'
- पुलिस ने ऐसे लगाया पता.
- नेटवर्क को देख हैरान रह गए लोग.
हर कोई वाई-फाई का यूजरनेम चेंज करके कुछ न कुछ यूनीक रखता है. लेकिन एक शख्स ने अपना यूजर नेम ऐसा लिख दिया. जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए. हर कोई घबरा गया. TimesOfIndia की खबर के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाला 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर रविवार रात जब घर पहुंचा तो उसने फोन में वाई-फाई लिस्ट देखी. जहां एक वाई-फाई पासवर्ड का यूजरनेम- 'Join Hizbul Mujahideen' लिखा था. पहली बार उसे समझ नहीं आया. उसने सबसे पहले फोन को बंद किया और फिर ऑन करके देखा. उसके बाद भी यूजर नेम वही दिखा रहा था. जिसके बाद उन्होंने पीसीआर को कॉल किया और पुलिस को इस बात की जानकारी दी. उन्होंने इस नेटवर्क के बारे में बताया और कहा कि इसे लोकेट नहीं किया जा रहा है.
शख्स ने उंगली के जरिए ऐसे निकाले ATM से 1.5 लाख रुपये, ऐसे आया पकड़ में
लोकल पुलिस को बुलाया गया और उन्होंने देखा कि कोई नेटवर्क यहां इस नाम से नजर आ रहा है. टीम ने पता लगाने की कोशिश की. लोकल इनक्वायरी पर कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद साइबर क्राइम को बताया गया और सिक्योरिटी एजेंसी को नोटिस में लाया गया. जांच करने वाले अधिकारी ने वाई-फाई नेटवर्क के बारे में पता किया. उन्होंने पूरी लिस्ट देखी और अगले दिन वाई-फाई एड्रेस के जरिए पता करना शुरू किया. उन्होंने लोकल इंटरनेट सर्विस चलाने वाले लोगों से संपर्क किया. टीम ने एक टेलीकॉम शॉप से संपर्क किया. जिन्होंने बताया कि 26 नवंबर को उन्होंने गुलशन तिवारी के घर वाई-फाई इंस्टॉल किया था.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
8 दिन टॉर्चर झेलने के बाद ऐसे भारत लौटे थे पाकिस्तान में फंसे पायलट नचिकेता
60 वर्षीय गुलशन तिवारी लखनऊ के रहने वाले हैं. उनसे जब इस नाम के बारे में पूछा गया तो उनको कुछ समझ नहीं आया और पहेली बन गई. इस रहस्य का खुलासा तब हुआ जब तिवारी के छोटे बेटे ने माना कि उसने ही नेटवर्क का नाम चेंज किया था. तिवारी के बड़े बेटे ने वाई-फाई लगवाया था. वाई-फाई लगवाने के बाद हर कोई उनका नेटवर्क खोलकर इंटरनेट चला रहा था. इससे गुस्सा होकर उन्होंने नेटवर्क का नाम चेंज करके 'Join Hizbul Mujahideen' रख दिया.
छक्का जड़ने के बाद ऐसे चिढ़ाने लगा बल्लेबाज, झल्ला गया गेंदबाज, वायरल हुआ VIDEO
पड़ोसियों को रोकने के लिए उन्होंने ऐसा नाम रखा था. द्वारका के डीसीपी एंटो अल्फोंसो ने TOI से बात करते हुए कहा- 'किसी भी तरह का केस दर्ज नहीं किया गया है. उनके वाई-फाई नेटवर्क से किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियां नहीं हो रही थीं. हमने परिवार से तुरंत यूजर नेम चेंज करने को कहा है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं