विज्ञापन

AC कोच की सीट पर एक्स्ट्रा लेयर क्यों होती है? इसका असली काम जानकर रह जाएंगे हैरान

AC कोच की सीट पर लगी अतिरिक्त रेक्सीन फ्लैप का असली काम क्या है? जानिए कैसे यह छोटी-सी सुविधा चादर को फिसलने से रोककर आपकी ट्रेन यात्रा को आरामदायक बनाती है.

AC कोच की सीट पर एक्स्ट्रा लेयर क्यों होती है? इसका असली काम जानकर रह जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं ट्रेन की सीट पर ये एक्स्ट्रा लेयर क्यों होती है?

ट्रेन यात्रा के दौरान बहुत सी ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हम देखते तो हैं लेकिन उनके पीछे का कारण नहीं जानते. AC कोच की सीट पर लगी अतिरिक्त रेक्सीन की परत भी ऐसी ही एक सुविधा है, जिसके बारे में हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई.

हाल ही में एक यात्री ने Reddit के r/indianrailways फोरम पर AC कोच की सीट की तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में सीट पर लगी एक अतिरिक्त फ्लैप दिखाई दे रही थी, जिसे आधा सिलकर खुला छोड़ा गया था. यूजर ने सवाल किया, कि आखिर इस अतिरिक्त परत का उपयोग क्या है, क्योंकि ऐसी चीजें आमतौर पर किसी खास उद्देश्य से बनाई जाती हैं.

क्या है इस अतिरिक्त परत का असली काम?

दरअसल, AC कोच में यात्रियों को बेडरोल दिया जाता है, जिसमें आमतौर पर दो चादरें और एक कंबल शामिल होता है. इस अतिरिक्त फ्लैप का काम चादर को जगह पर टिकाए रखना है. यात्री सीट पर चादर बिछाने के बाद उसके किनारों को इस फ्लैप के अंदर दबा सकते हैं, जिससे सोते या करवट बदलते समय चादर बार-बार नहीं खिसकती.

Whats this sleeve on train seats?
by u/mahdaddy11 in indianrailways

कई यात्रियों को नहीं थी जानकारी

Reddit पर कई यूजर्स ने स्वीकार किया कि उन्हें इस फ्लैप के असली उपयोग के बारे में पहले जानकारी नहीं थी. एक यूजर ने लिखा, कि पिछली यात्रा में उन्होंने चादर ऐसे ही बिछाई थी, जिससे वह बार-बार फिसल रही थी. वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, कि अब समझ आया कि दूसरों की चादर अपनी जगह पर क्यों रहती थी.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 23 साल की उम्र में विदेश में लाखों का पैकेज, सैलरी सुन रह जाएंगे हैरान, IIT ग्रेजुएट की सफलता की कहानी वायरल

सफाईकर्मी के लिए सुबह 6 बजे उठकर महिला ने किया ऐसा काम, इंसानियत का ये Video भावुक कर देगा

बेंगलुरु में पहले ही हफ्ते में खर्च हो गई इतनी रकम, उड़ गए शख्स के होश, बोला- इस शहर में रहना आसान नहीं!

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ndian Railways, Indian Trains, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com