विज्ञापन

कौन हैं अनु शर्मा? जो Google की नौकरी छोड़ पहुंची Palantir, इनके फैसले ने क्यों सबको किया हैरान

भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनु शर्मा ने गूगल की नौकरी छोड़कर Palantir जॉइन किया, जिसके बाद उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा. जानिए उनके इस बड़े करियर फैसले के पीछे की पूरी कहानी और क्यों हो रही है इतनी चर्चा.

कौन हैं अनु शर्मा? जो Google की नौकरी छोड़ पहुंची Palantir, इनके फैसले ने क्यों सबको किया हैरान

आज के दौर में जहां गूगल जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी पाना ही लोगों का सपना होता है, वहीं एक भारतीय इंजीनियर ने इस सोच को बदलकर रख दिया है. अनु शर्मा नाम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गूगल छोड़कर Palantir जैसी कंपनी जॉइन की, जिसके बाद उनका नाम सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा. लोग उनके इस फैसले को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं.

कौन हैं अनु शर्मा?

अनु शर्मा एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जिन्होंने इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय से बी टेक की पढ़ाई की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की थी. 2022 में उन्होंने X (बेंगलुरु) में इंटर्नशिप की. 2023 में Google (हैदराबाद) में काम किया और इसके अलावा Intuit में भी अनुभव लिया. 2024 में उन्होंने गूगल में फुल-टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम शुरू किया और करीब एक साल बाद बड़ा फैसला लेते हुए नई कंपनी जॉइन कर ली.

Palantir में नई शुरुआत

अब अनु शर्मा ने Palantir Technologies में फॉरवर्ड डिप्लॉयड सॉफ्टवेयर इंजीनियर की भूमिका संभाली है. Palantir एक डेटा एनालिटिक्स कंपनी है, जिसकी स्थापना 2003 में पीटर थिएल और उनके साथियों ने की थी. यह कंपनी खासतौर पर सरकारी और डेटा-ड्रिवन प्रोजेक्ट्स पर काम करती है.

सिर्फ नौकरी नहीं, कई क्षेत्रों में सक्रिय

अनु शर्मा सिर्फ एक इंजीनियर ही नहीं, बल्कि एक एक्टिव कंटेंट क्रिएटर भी हैं. टेक्निकल ब्लॉगिंग करती हैं. AI और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट पर जानकारी शेयर करती हैं. DevelopHER 2021 और McKinsey के अगली पीढ़ी की महिला नेता प्रोग्राम का हिस्सा रह चुकी हैं. 

सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत पकड़ है:

- Instagram पर 2.3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
- LinkedIn पर करीब 2.38 लाख फॉलोअर्स

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा?

उनके इस फैसले ने लोगों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है क्या गूगल जैसी कंपनी ही करियर का अंतिम लक्ष्य है? कई लोगों ने उनके इस कदम की तारीफ की और इसे स्मार्ट करियर मूव बताया. एक यूज़र ने लिखा- यह असली लीडरशिप है. दूसरे ने कहा- यह दिखाता है कि सही समय पर बड़ा फैसला लेना कितना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: मिडिल क्लास सपनों की जीत! बेटे ने स्कूटी की जगह पिता को दिला दी BMW, इमोशनल Video ने लोगों को रुला दिया

इंडिया ने बदल दी जिंदगी! 5 साल भारत में रहकर अमेरिकी महिला ने सीखे ऐसे 10 सबक, जानकर कोई भी हो जाएगा भावुक

ऑफिस या फाइव स्टार मॉल? गूगल के नए ऑफिस की लग्जरी सुविधाएं देख लोग हैरान! वायरल हुआ Video

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com