- कपिल शर्मा ने पूछा राहुल रॉय से उनके सिंगल रहने का राज
- एक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि हंसी नहीं रोक पाए कपिल शर्मा
- 'द कपिल शर्मा शो' का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने शो पर आए हर कलाकार के साथ खूब सारी मस्ती और हंसी मजाक करते हैं. फिल्म 'आशिकी' के 30 साल पूरे होने पर इसके कलाकार राहुल रॉय (Rahul Roy), अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) और दीपक तिजोरी ने भी 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) पर एंट्री की. शो में कपिल शर्मा ने आशिकी के कलाकारों के साथ खूब सारा मस्ती मजाक किया. इसी बीच कपिल शर्मा ने आशिकी स्टार राहुल रॉय से उनके सिंगल रहने के राज के बारे में पूछ लिया, जिसपर उन्हें ऐसा जवाब सुनने को मिला कि वह भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए. उनके साथ-साथ वहां मौजूद एक्टर दीपक तिजोरी भी हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए.
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर जीशान अय्यूब ने की लोगों से अपील, बोले- अपनी सबसे बड़ी ताकत...
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से जुड़ा यह वीडियो खुद कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) राहुल रॉय से कहते हैं, "राहुल सर, अगर आपकी जुनून फिल्म की बात की जाए तो काफी कमाल की फिल्म थी. इसमें वह रात को शेर बन जाते हैं. कहीं यही कारण तो नहीं है आपके सिंगल होने का, क्योंकि लड़कियों को लगता होगा कि आप रात में शेर बन जाते होंगे." इस पर राहुल रॉय ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, "इस राज को राज ही रहने देते हैं." राहुल रॉय की यह बात सुनकर कॉमेडी किंग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं.
रितेश देशमुख ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर किया ट्वीट, बोले- ऐसा उम्मीदवार चुनना जो...
बता दें कि राहुल रॉय (Rahul Roy) और अनु अग्रवाल स्टारर 'आशिकी' बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी. लोगों ने इसे खूब पसंद किया था, साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी. वहीं, 'द कपिल शर्मा शो' की बात करें तो उनके शो पर इस हफ्ते सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी अपनी फिल्म 'लव आजकल' के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे, जहां वह सेट पर खूब सारी मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं