- टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने बंगाल चुनाव में पार्टी की हार को स्वीकार करते हुए आत्ममंथन की जरूरत बताई है
- ममता बनर्जी अपनी हार को स्वीकार नहीं कर रही हैं जबकि पार्टी के कुछ सदस्य हार को मान चुके हैं
- सौगत रॉय ने स्थानीय स्तर पर कथित वसूली जैसे मुद्दों को चुनावी हार की एक महत्वपूर्ण वजह बताया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।एक तरफ बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी अपनी हार को नहीं पचा पा रही हैं, दूसरी तरफ टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने पार्टी की हार को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी को अपनी हार पर आत्ममंथन करने की जरूरत है, लेकिन नेतृत्व अभी इस हार को स्वीकार करने को तैयार नहीं दिख रहा. रॉय ने संकेत दिया कि स्थानीय स्तर पर कथित वसूली जैसे मुद्दे भी चुनावी हार की वजह बन सकते हैं. उन्होंने रणनीतिक सलाहकार संस्था IPAC पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनसे कभी कोई बातचीत ही नहीं हुई और वे नहीं जानते कि वह क्या कर रही थी. वहीं, अभिषेक बनर्जी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भीड़ जरूर जुटाई, लेकिन यह वोट में तब्दील नहीं हो सका.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं