- झारग्राम विधानसभा में PM नरेंद्र मोदी की खरीदी 10 रुपये की झालमुड़ी ने BJP की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
- झारग्राम से बीजेपी के लक्ष्मीकांत साऊ ने TMC के मोंगल सेन को बड़ी मतों के अंतर से हराकर चुनावी सफलता हासिल की
- पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद विभिन्न नेताओं ने झालमुड़ी का जश्न मनाया और इसे जीत का प्रतीक माना
भाई अपनी झालमुड़ी खिलाओ.... कितने का देते हो झालमुड़ी.... पीएम नरेंद्र मोदी का झारग्राम विधानसभा की इस दुकान में झालमुड़ी खाना मानो पश्चिम बंगाल में बीजेपी की किस्मत बना गया. कहते हैं न कि दिल्ली में केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी-बिहार से गुजरता है, ठीक वैसे ही इस बार पश्चिम बंगाल की कुर्सी का रास्ता झारग्राम से होकर गुजरा. झालमुड़ी ने बंगाल की सियासत में ऐसी धाक जमाई कि ममता बनर्जी और टीएमसी का किला ही ढह गया. मोदी की खरीदी 10 रुपये की झालमुड़ी ने बंगाल में टीएमसी की सत्ता ही छीन ली. अब जब भाजपा जीती तो झालमुड़ी भी खूब बंटी. फिर वह चाहे एमपी में बीजेपी का ऑफिस हो, बिहार में जीतनराम माझी का दफ्तर या महाराष्ट में सीएम फडणवीस का लुत्फ लेता वीडियो, बंगाल में पहली बार जीत का कमल खिला तो सबके जीत के जश्न में झालमुड़ी मेन्यू में जरूर रही.
जहां मोदी ने खाई झालमुड़ी वहां जीत गई बीजेपी
पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के झालग्राम आए थे. दौरा चुनावी था,वहां रैली होनी थी पर पीएम मोदी को न जाने क्या सूझा,पहुंच गए एक दुकान के पास. दुकानवाले से कहा- भाई अपना झालमुड़ी खिलाओ... प्रधानमंत्री को सामने देख झालमुड़ी वाला भी प्रसन्न, आसपास महिलाएं भी जुट गईं. पीएम का वहां आना मानो बीजेपी समर्थकों के लिए किसी उत्सव सा हो गया. पीएम ने झालमुड़ी वाली रील डाली जिसने रिकॉर्डतोड़ व्यूज बटोरे. इसके बाद तो झालमुड़ी देश के हर कोने तक पहुंच गई. झारग्राम से बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मीकांत साऊ को भी झालमुड़ी का भरपूर लाभ मिला और उसने टीएमसी के मोंगल सेन को 38147 वोटों के बड़े अंतर से हराया. लक्ष्मीकांता को कुल 120877 वोट मिले तो मोंगल सेन को 82730 वोट मिले.
बीजेपी नेताओं के जश्न में शामिल रही झालमुड़ी
जीतनराम मांझी ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा कि पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं झालमुरी ही चलेगी. झालमुरी का दिन है, जमकर झालमुरी खा रहा हूं,किसी को झाल लगे तो बुरा मत मानिएगा.बंगाल जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी. ये जीत आपके मार्गदर्शन और अमित शाह जी के बेजोड़ मेहनत की जीत है.बंगाल के हर NDA कार्यकर्ताओं को जीत की विशेष शुभकामनाएं.
पश्चिम बंगाल की जीत पर जलेबी नहीं झालमुरी ही चलेगी।
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) May 4, 2026
आज झालमुरी का दिन है जमकर झालमुरी खा रहा हूँ,किसी को झाल लगे तो बुरा मत मानिएगा।
बंगाल जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रधानमंत्री @narendramodi जी।
ये जीत आपके मार्गदर्शन और अमित शाह जी के बेजोड़ मेहनत की जीत है।
बंगाल के… pic.twitter.com/A8iRXagBRf
शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंस्टा हैंडल से बीजेपी की बंगाल फतह पर एक वीडियो साझा किया जहां उन्होंने सीएम मोहन यादव, एमपी सरकार में मंत्री वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश बीजेपी चीफ विजय खंडेलवाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के साथ झालमुड़ी और मिठाई खाई. लिखा कि जीत का स्वाद झालमुड़ी और बंगाली मिठाई के साथ.
महाराष्ट्र सीएम ने तो झालमुड़ी का स्टॉल ही लगवा लिया. सीएम ने बीजेपी की जीत पर झालमुड़ी खाते हुए कैप्शन में लिखा कि तीखी झालमुड़ी, मीठी जीत और 'खेला शेष'! दिल्ली में भी बीजेपी की जीत की महक आते ही सीएम रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रियों संग झालमुड़ी और संदेश मिठाई खाकर खुशियां बाटीं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की भी झालमुड़ी खाते हुए वीडियो काफी वायरल हुई थी.
यह भी पढ़ें- बंगाल की जीत का इफेक्ट: एमपी के टूरिस्ट स्पॉट्स पर लगेंगे झालमुड़ी स्टॉल, मंत्री धर्मेंद्र लोधी का संकेत
टीएमसी की मच्छी-भात पर भारी पड़ी झालमुड़ी
पश्चिम बंगाल चुनाव में इस बार टीएमसी का मच्छी-भात कमजोर पड़ गया. खुद सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर बीजेपी सत्ता में आ गई तो थाली से मच्छा भात गायब हो जाएगा पर हुआ उल्टा. पीएम मोदी ने झारग्राम में झालमुड़ी क्या खाई, मच्छी-भात का थाली से गायब होने वाला डर कहीं उड़ गया. खुद बीजेपी के मंत्री मच्छी-भात खाते दिखे. बीजेपी ने क्लियर भी कर दिया कि ये चुनावी मुद्दा है और बंगाल का सीएम कोई माछ भात खाने वाला ही होगा. माछ भात को दु्र्गा पूजा के दौरान महाप्रसाद के रूप में खाया जाता है. कहना गलत नहीं होगा कि झालमुड़ी ने टीएमसी की सियासी थाली को ही खाली कर दिया.
यह भी पढ़ें- बंगाल में खिला कमल तो धनबाद में गूंजा 'मुंडन मंत्र', BJP नेता ने 1 साल बाद कटवाई दाढ़ी; जश्न में बांटी झालमुड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं