दुनिया में आए दिन कोई ना कोई नए इन्वेंशन होते रहते हैं, जिसे जानकर हम सभी हैरान रह जाते हैं. कुछ इसी तरह से अमेरिका के दसवीं क्लास के 2 छात्रों ने पाइथागोरस थ्योरम को प्रूफ करने का नया तरीका खोज लिया है. इस नए तरीके पर मैथमेटिशियन पिछले 2000 सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन इस गुत्थी को सुलझाने का दावा यह 2 स्टूडेंट्स कर रहे हैं.
कौन है यह 2 छात्र
ये हैं अमेरिका के न्यू ऑरलियंस शहर के सेंट मैरी एकेडमी के 2 स्टूडेंट्स साल्सा जॉनसन और नेकिया जैकसन, जिन्होंने दावा किया है कि, उन्होंने 2000 साल पुरानी गुत्थी को सुलझा लिया है. दरअसल, उन्होंने दसवीं की सबसे पुरानी पाइथागोरस थ्योरम को प्रूफ करने का नया तरीका खोज निकाला है. उन्होंने कहा है कि, उन्होंने इसे त्रिकोणमिति के जरिए प्रूफ किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैथमेटिकल सोसायटी में पेश किया फार्मूला
इन दोनों स्टूडेंट्स ने मार्च में जॉर्जिया में सोसाइटी की सेमी एनुअल मीटिंग में अपने फार्मूले को दिखाया, जिसके बाद सोसाइटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कैथरीन रॉबर्ड्स भी इंप्रेस हुए और उन्होंने इस उपलब्धि पर इन दोनों बच्चों की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि, यह बहुत ही रेयर है कि इतने बड़े मैथ्स कॉन्फ्रेंस में हाई स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया और पाइथागोरस थ्योरम को अलग ढंग से प्रूफ किया.
युवा जो चाहे कर सकते हैं- साल्सा जॉनसन
अपनी इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद साल्सा जॉनसन ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'युवा कुछ भी कर सकते हैं.' वहीं, नेकिया जैक्सन ने कहा कि, उनकी सफलता के पीछे उनके टीचर्स का हाथ है. उन्होंने बताया कि, 'आगे जाकर हम एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग और बायोकेमिस्ट्री पढ़ना चाहते हैं.'
नुकसान से बच गईं मलाइका अरोड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं