कल्पना कीजिए कि आप समय पर एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं और आपको पता चलता है कि, आपकी फ्लाइट 18 घंटे लेट हो गई है. ऐसे में आप क्या करेंगे. अक्सर लोग ऐसी स्थिति में या तो टिकट कैंसिल करा देते हैं या फिर घर वापस चले जाते हैं, लेकिन अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट के लिए एक शख्स ने एयरपोर्ट पर पूरे 18 घंटे का इंतजार किया और फिर फ्लाइट से उड़ान भी भरी, ये उड़ान इसलिए बेहद खास बन गई, क्योंकि वह फ्लाइट में उड़ान भरने वाला अकेला शख्स था.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अकेले भरी उड़ान
फिल स्ट्रिंगर नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने एक वीडियो शेयर कर अपनी इस उड़ान का एक्सपेरिएंस शेयर किया है, जो सच में कमाल का है. वीडियो में फिल बता रहे हैं कि, उनकी फ्लाइट 18 घंटे लेट थी और वह जब फ्लाइट में चढ़ने के लिए गए, तो उन्हें पता चला कि वह यात्रा करने वाले एकमात्र यात्री थे. वीडियो में फिल स्ट्रिंगर के साथ फ्लाइट के क्रू मेंबर्स भी जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं, सब मिल पर फ्लाइट में चिल करते दिखते हैं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘18 घंटे की देरी ने इस फ्लाइट को एक निजी पार्टी में बदल दिया. देखिए कैसे अद्भुत क्रू और मैंने इसका पूरा फायदा उठाया.'
लोग बोले- मजेदार है
स्ट्रिंगर के इस वीडियो पर महज दो दिनों में करीब एक लाख लाइक्स आ चुके हैं और लोग कमाल के कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ऐसी स्थिति में ये लोग फ्लाइट कैंसिल नहीं करते क्या. वहीं दूसरे ने लिखा, ये कमाल का है. वहीं एक अन्य ने लिखा, कितना मजेदार है.
ये भी देखें- सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के 'प्यार हुआ' मोमेंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं