ऑफ के दिन काम पर बुलाए जाने को लेकर एक व्यक्ति और उसके मैनेजर के बीच हुई बातचीत लोगों में नाराजगी का कारण बन रही है. रेडिट पर शेयर एक पोस्ट में बताया गया है कि, कैसे मैनेजर उस व्यक्ति को ऑफ के दिन ऑफिस आने का दबाव डाल रहा है. बातचीत के दौरान मैनेजर की दलील है कि, वह सिंगल है इसलिए उसे ऑफ के दिन ऑफिस आने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. मैनेजर कि यह दलील लोगों के गले नहीं उतर रही है.
यहां देखें पोस्ट
So this just happened and I'm almost numb atm. I hope I don't regret this tomorrow as I do enjoy my job, but management is rough
by u/Feggy_JVS in antiwork
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Antiwork नाम के अकाउंट से रेडिट पर डाले गए पोस्ट में मैनेजर के साथ हुए वाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट्स हैं. वीडियो पर कैप्शन है, सो दिज जस्ट हैपेंड एंड आएएम ऑलमोस्ट नंब एट द मोमेंट (ये हुआ और मैं बिल्कुल स्तब्ध रह गया) आशा है मुझे कल पछताना नहीं पड़ेगा, मैं अपने जॉब से खुश हूं, पर मैनेजमेंट थोड़ा रफ है. वाट्सएप चैट से पता चलता है कि, मैनेजर चाहता है व्यक्ति अपने ऑफ के दिन काम पर आए, व्यक्ति नम्रता से मना करते हुए किसी और को बुलाने के लिए कहता है, जिस पर मैनेजर का जवाब है, ब्रायन मैरिड है, उसका छोटा बच्चा है, मैं उसे शॉर्ट नोटिस पर आने के लिए नहीं बोल सकता हूं. तुम सिंगल हो, क्यों नहीं आ सकते. हालांकि, व्यक्ति ने इसके बाद भी ऑफिस आने के लिए मना कर दिया.
इस पोस्ट को अब तक 64 हजार अपवोट मिल चुके हैं और 500 से ज्यादा लोगों ने कमेंट्स किए हैं. लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने कहा, ऑफ के दिन नहीं आने के कारण पर कभी बात करने की जरूरत नहीं है, सीधे कह सकते हैं, ये पर्सनल मामला है. दूसरे यूजर ने लिखा है, यह आदत छोड़ना मुश्किल है, लेकिन नहीं कहने के बाद सच में अच्छा फील होता है. कई लोगों ने 'नहीं' कहने के लिए उस व्यक्ति की तारीफ की है.
ये भी देखें- सत्यप्रेम की कथा फिल्म कैसी है और क्या है इस फिल्म की खामियां और खूबियां?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं