स्पाइडरमैन का नाम आते ही आपके जेहन में क्या तस्वीर बनती है. एक मकड़ीनुमा अवतार लिया सुपर हीरो, जो हाथ घुमाता है और मकड़ी के जाल को किसी मजबूत हथियार की तरह उपयोग करता, हर दुश्मन का सफाया कर देता है. अब तो स्पाइडर मैन रोबोटिक भी हो चुका है, जिसके पास भरपूर शक्तियां हैं. हाई टेक शक्तियों का मालिक स्पाइडर मैन अगर कहीं पर अजीबोगरीब डांस करता या कमर मटकाते दिख जाये तो क्या नजारा होगा. स्पाइडर मैन का एक ऐसा ही बेहद फनी वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यहां देखें वीडियो
-
साल भर में जितनी लॉन्चिंग हरिकोटा से नहीं होती, उतना तो कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च कर देती है: PM मोदी -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
स्पाइडर मैन का फनी डांस
इस वीडियो में एक स्पाइडर मैन देसी बस की छत पर नजर आ रहा है. स्पाइडर मैन इसलिए कहा गया, क्योंकि जो शख्स बस पर सवार है, वो पूरी तरह स्पाइडर मैन की ड्रेस पहना हुआ है. स्पाइडर मैन कहीं हो तो उस पर नजर टिकना लाजमी भी है. इस वीडियो में भी यही हुआ स्पाइडर मैन बस की छत पर चढ़ा, लेकिन यहां कोई स्टंट दिखाने की जगह डांस करने लगा. डांस भी ऐसा मजेदार कि देखने वाले हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएं. वो कभी बस की खिड़की की तरफ झुकता, कभी कमर मटकाता. कभी-कभी स्पाइडर मैन जैसे जेस्चर भी बनाता, लेकिन उसके बाद फिर फनी अंदाज में डांस करता.
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
स्पाइडर मैन के इस वीडियो को शेयर किया है कॉमेडी नेशन नाम के ट्विटर हैंडल ने, जिन्होंने वीडियो पर ही कैप्शन लिखा है कि जब स्पाइडर मैन इंडिया आए तो. इस वीडियो को देखकर लोग हंसने वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं. स्पाइडर मैन की इस हरकत को देखने के लिए राह चलते लोग भी रुक गए. इस बीच बस भी तब तक खड़ी रही, जब तक स्पाइडर मैन का मजेदार ड्रामा जारी रहा.
* ""कभी देखा है ऐसा अजीबोगरीब क्रिएशन? इंजीनियर ने बना डाली आधे पहिये वाली साइकिल
* 'मिस्टर इंडिया' चला रहे हैं बाइक, Video ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
* "बार-बार देखने के बाद भी इस Video को देख कंफ्यूज हैं लोग! आप भी दौड़ा सकते हैं दिमाग के घोड़े
देखें वीडियो- खूबसूरत अंदाज में दिखीं रणबीर और वाणी कपूर की जोड़ी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं