Tourists Flock To Iceland Volcano: प्रकृति जितनी खूबसूरत दिखाई देती है, उतनी ही खतरनाक भी है. कई बार प्रकृति अपने ऐसे रूप दिखाती है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की हवाइयां उड़ जाती हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें धरती की सतह फाड़कर धधकता हुआ उबलता लावा ज्वालामुखी से तेजी से बाहर निकलता नजर आ रहा है, जिसे देखने वहां कई पर्यटक पहुंचे हैं, लेकिन अगली पल आप देखेंगे कि लावा तेजी से उनकी ओर बढ़ रहा है, जिसके बारे में शायद उन्हें अंदाजा तक नहीं है.
यहां देखें वीडियो
When tourists came to watch the lava at Reykjanes peninsula in Iceland pic.twitter.com/J5afF1qqQG
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) November 5, 2022
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यूं तो धरती पर सैकड़ों ज्वालामुखी हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही सक्रिय हैं, जिन्हें सोया हुआ दानव भी कहा जाता है, जो कभी-कभी जागते हैं, लेकिन जब जागते हैं तो तबाही मचा देते हैं. वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि लोग कैसे बिना किसी डरे बड़े ही आराम से दूर खड़े होकर धधकते लावा को निकलते देख रहे हैं. ज्वालामुखी से उठती इन लपटों को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए.
हैरान कर देने वाला ये नजारा आइसलैंड के रेकजेन्स पेनिनसुला का है, जिसे देखने दूर-दूर से सैलानी यहां आते हैं. इसके साथ ही इस पल को यादगार बनाने के लिए इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. महज 18 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन बार देखा जा चुका है, जबकि 8 हजार से ज्याजा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं